ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
क्यों बढ़ रहा है लालबाग सचिवालय कॉलोनी में गंदगी का अंबार? गोली मारकर लूट कांड के दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने आवास पर सुनी समस्याए,त्वरित निराकरण का दिया आश्वाशन-जेपी सिंह आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री कभी आईटी था प्राइम सेक्टर अब नर्सिंग व पैरामेडिकल का समय: मुख्यमंत्री यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए वर्दी के हनक में मानवता भूल गया सिपाही ,जमीन पर लिटा कर मारा लात घुसे भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन क्यों बढ़ रहा है लालबाग सचिवालय कॉलोनी में गंदगी का अंबार? गोली मारकर लूट कांड के दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने आवास पर सुनी समस्याए,त्वरित निराकरण का दिया आश्वाशन-जेपी सिंह आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री कभी आईटी था प्राइम सेक्टर अब नर्सिंग व पैरामेडिकल का समय: मुख्यमंत्री यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए वर्दी के हनक में मानवता भूल गया सिपाही ,जमीन पर लिटा कर मारा लात घुसे भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन
Highlights ब्रेकिंग हिन्दी

कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ

बुद्ध पूर्णिमा पर जगा आत्मनिर्भरता का दीप, सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प ‘समर्थ भारत’ का लक्ष्य—हुनरमंद भारतीय ड्राइवरों का वैश्विक पहचान निर्माण

D

Dainik India News

118 views
कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के तत्वाधान में ‘समर्थ भारत’ द्वारा देशभर में तकनीकी प्रशिक्षण की सशक्त श्रृंखला निरंतर विस्तार पा रही है। इसी क्रम में प्रदेश संयोजक विवेक राय के नेतृत्व में लखनऊ की टीम ने गोमती नगर में एक प्रेरक गोष्ठी का आयोजन कर राजधानी से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।

Article image

इस महत्त्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत लखनऊ में तीन प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र—जानकीपुरम, इंदिरानगर तथा गोमती नगर—संचालित किए जा चुके हैं, जहां युवाओं को आधुनिक और सुरक्षित ड्राइविंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Article image

गोष्ठी में नगर संघचालक महेश शर्मा तथा डॉ. प्रदीप बाजपेई (रजिस्ट्रार I E T AKTU) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में कुशल ड्राइविंग केवल एक कला नहीं, बल्कि जीवन रक्षक अनिवार्यता बन चुकी है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि देश में सामान्य मृत्यु दर की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा अत्यंत चिंताजनक है, जिसका प्रमुख कारण ड्राइविंग का अपूर्ण ज्ञान और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता है।

Article image

डॉ. बाजपेई ने यह भी रेखांकित किया कि वैश्विक स्तर पर भारतीय ड्राइवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है, किंतु प्रशिक्षित जनशक्ति के अभाव में भारत इस अवसर का पूर्ण लाभ नहीं उठा पा रहा है। ऐसे समय में ‘समर्थ भारत’ का यह प्रयास न केवल बेरोजगारी के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भारतीय कौशल को विश्व पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने ‘समर्थ भारत’ के उद्देश्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इस पहल को समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया तथा सामूहिक रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया।

‘समर्थ भारत’ का मूल उद्देश्य देश के युवाओं, के साथ साथ बहन- बेटियों को सुरक्षित, आत्मनिर्भर ड्राइविंग कौशल से सशक्त बनाना है। संस्था का संकल्प है कि भारत से प्रशिक्षित ड्राइवर न केवल देश की सड़कों को सुरक्षित बनाएं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभा का परचम भी लहराएं।

यह पहल हर उस युवा के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भविष्य का निर्माण करना चाहता है। ‘समर्थ भारत’ सभी इच्छुक युवाओं से आह्वान करता है कि वे इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!