ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी डीएम की अध्यक्षता में तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस हरियाली बढ़ाने को प्रदेश भर में ''एक नल एक पेड़'' अभियान चलाएगी योगी सरकार  हाथरस: प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, 59 अश्लील वीडियो मिलने से मचा हड़कंप आह्वान–द कॉल टू यूथ’ : युवा शक्ति को राष्ट्र संचालन का शंखनाद बिजली के लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी आस्था हॉस्पिटल का भव्य फ्री मेडिकल कैंप: वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड और आयुर्वेद से एक्यूप्रेशर तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनमोल तोहफा जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी डीएम की अध्यक्षता में तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस हरियाली बढ़ाने को प्रदेश भर में ''एक नल एक पेड़'' अभियान चलाएगी योगी सरकार  हाथरस: प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप, 59 अश्लील वीडियो मिलने से मचा हड़कंप आह्वान–द कॉल टू यूथ’ : युवा शक्ति को राष्ट्र संचालन का शंखनाद बिजली के लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
Highlights ब्रेकिंग English

लखनऊ के लालों का राष्ट्रीय परचम—लकी सिंह गौतम व तुषार कुमार ने एसजीएफआई में कांस्य पदक से बढ़ाया मान

D

Dainik India News

57 views
लखनऊ के लालों का राष्ट्रीय परचम—लकी सिंह गौतम व तुषार कुमार ने एसजीएफआई में कांस्य पदक से बढ़ाया मान

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित प्रयागराज स्टेडियम में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप के अंतर्गत पारंपरिक भारतीय युद्धकला कलारीपयट्टू की स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अद्भुत पराक्रम का परिचय दिया। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस लखनऊ के उदीयमान खिलाड़ी लकी सिंह गौतम एवं तुषार कुमार ने लाठी युगल स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।


प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के मध्य केरल की टीम ने स्वर्ण पदक पर अधिकार जमाया, जबकि जम्मू-कश्मीर ने रजत पदक प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के इन युवा खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन न केवल उनकी साधना और अनुशासन का परिचायक है, बल्कि प्रदेश की खेल संस्कृति के सुदृढ़ होते आधार को भी रेखांकित करता है।

इंडियन कलारीपयट्टू फेडरेशन के संयोजन में संपन्न इस भव्य आयोजन में अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्गों में युद्धकला युक्तियाँ (यपट्टू), चुवाडुकल एकल स्पर्धा तथा लाठी युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के श्रेष्ठ प्रतिभागी अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश टीम की अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रांशी एवं शिवानी रावत ने भी अपने प्रारंभिक मुकाबलों में विजय प्राप्त कर पदक की प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की है, जिससे प्रदेश को आगामी चरणों में और अधिक सफलता की आशा जागृत हुई है।


प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग को इंडियन कलारीपयट्टू फेडरेशन द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में नियुक्त किया जाना प्रदेश के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, टीम के प्रशिक्षक सोमेश कुमार एवं संतोष कुमारी के मार्गदर्शन में खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।


यह उपलब्धि केवल पदक तक सीमित नहीं, अपितु यह युवा शक्ति के आत्मविश्वास, परिश्रम और राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान स्थापित करने के संकल्प का सजीव प्रतीक है। लखनऊ के इन खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण और साधना के बल पर किसी भी लक्ष्य को साधा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!