ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
सनातन संस्कृति के वैश्विक प्रसार का दौर और भारतीय जिम्मेदारी-जितेंद्र प्रताप सिंह Assam: A female GST officer was caught accepting a bribe of 4,000 rupees, and over 6.5 million rupees were seized from her house. कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की UP Budget 2024-25:UP govt will boost Health Sector with schemes worth Rs 27,000 crores <em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> चिकित्सकों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान : जितेंद्र प्रताप सिंह वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत सनातन संस्कृति के वैश्विक प्रसार का दौर और भारतीय जिम्मेदारी-जितेंद्र प्रताप सिंह Assam: A female GST officer was caught accepting a bribe of 4,000 rupees, and over 6.5 million rupees were seized from her house. कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की UP Budget 2024-25:UP govt will boost Health Sector with schemes worth Rs 27,000 crores <em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> चिकित्सकों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान : जितेंद्र प्रताप सिंह वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत
ताज़ा खबर English

जस्ट डायल के फर्जीवाड़े की कहानी: लखविंदर सिंह ने उठाया पर्दा

D

Dainik India News

26 views
जस्ट डायल के फर्जीवाड़े की कहानी: लखविंदर सिंह ने उठाया पर्दा

लखनऊ से हर्षित श्रीवास्तव ने लगाया जस्ट डायल पर गंभीर आरोप

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली /लखनऊ ,नोएडा के प्रतिष्ठित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के मालिक लखविंदर सिंह ने जस्ट डायल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 2023 में उन्होंने गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायालय से एफआईआर का आदेश हासिल किया था और उसी के तहत नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अब उन्होंने जस्ट डायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए चार सीट (Court Summons) जारी कराई है। लखविंदर सिंह ने मीडिया को बताया,

"जस्ट डायल सरकार के शिकंजे में आने वाला है। यह कंपनी देशभर में फर्जी ड्राइविंग स्कूलों और अन्य व्यवसायों का विज्ञापन करके भोले-भाले लोगों को गुमराह कर रही है।"

लखविंदर ने आगे कहा कि जस्ट डायल के पेज पर सैकड़ों फर्जी ड्राइविंग स्कूल लिस्टेड हैं, जबकि लखनऊ में केवल चार मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल हैं। यह न केवल ग्राहकों को धोखा दे रहा है, बल्कि व्यापारियों को भी फंसा रहा है।

वाजपेई का समर्थन: 'जस्ट डायल पर लगाम जरूरी'

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के प्रदेश अध्यक्ष के एम वाजपेई ने इस मुद्दे पर लखविंदर का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि जस्ट डायल और उसके एजेंट फर्जी ड्राइविंग स्कूलों और कॉल सेंटरों के विज्ञापन को बढ़ावा देकर व्यापारियों से धन उगाही करते हैं।

"जस्ट डायल के इस धोखाधड़ी मॉडल पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, वरना यह फर्जीवाड़ा बढ़ता जाएगा।"

हर्षित श्रीवास्तव का अनुभव: ठगी का एक और उदाहरण

लखनऊ के विकास नगर निवासी हर्षित श्रीवास्तव, जो पेस्ट कंट्रोल का व्यवसाय करते हैं, ने भी जस्ट डायल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा:

फर्जी लीड भेजने का आरोप: "जस्ट डायल मेरे पेस्ट कंट्रोल के बिजनेस के लिए सेफ्टी टैंक जैसी फर्जी लीड भेज रहा है।"

धन उगाही: "अब तक ₹10,000 का ईसीएस काट चुका है, लेकिन मुझे ₹1 का भी बिजनेस नहीं मिला है।"

ईसीएस मैंडेट की समस्या: "बैंक ने साफ कहा है कि ईसीएस मैंडेट सिर्फ जस्ट डायल ही हटा सकता है, लेकिन वह इसे हटाने से इंकार कर रहे हैं।"

हर्षित ने कहा कि वह साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएंगे ताकि अन्य व्यापारियों को जस्ट डायल की ठगी से बचाया जा सके।

वैष्णवी INN का बयान: 'लाभ नहीं, सिर्फ नुकसान'

लखनऊ की वैष्णवी INN ने भी जस्ट डायल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 1 साल से उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट चल रहा है, लेकिन कोई भी लाभ नहीं मिला।

"मना करने के बावजूद जस्ट डायल हर महीने पैसे काट रहा है। यह सीधे तौर पर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी है।"

जस्ट डायल के फर्जीवाड़े पर कार्रवाई की मांग

लखविंदर सिंह, श्री वाजपेई, हर्षित श्रीवास्तव और वैष्णवी INN के अनुभव जस्ट डायल की संदिग्ध गतिविधियों को उजागर करते हैं। व्यापारियों और ग्राहकों ने सरकार से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!