ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow समस्त प्रदेश की देव तुल्य जनता की होली की हार्दिक शुभकामनाएं-राज्यपाल मधुबन में आरोग्य मेले का आयोजन, चिकित्सकों ने दी बदलते मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह मोहनलालगंज सिसेंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की वृहत बैठक सम्पन्न शारदीय नवरात्र पर CM YOGI ने किया "मिशन शक्ति फेज चार"का शुभारंभ संस्थात्मक प्रसव की संख्या कम होने पर डॉक्टरों को लगी फटकार Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow समस्त प्रदेश की देव तुल्य जनता की होली की हार्दिक शुभकामनाएं-राज्यपाल मधुबन में आरोग्य मेले का आयोजन, चिकित्सकों ने दी बदलते मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह मोहनलालगंज सिसेंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार लखनऊ का सौभाग्य कि श्रद्धेय अटल जी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था: सीएम योगी स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की वृहत बैठक सम्पन्न शारदीय नवरात्र पर CM YOGI ने किया "मिशन शक्ति फेज चार"का शुभारंभ संस्थात्मक प्रसव की संख्या कम होने पर डॉक्टरों को लगी फटकार
Uncategorized English

वर्दी के हनक में मानवता भूल गया सिपाही ,जमीन पर लिटा कर मारा लात घुसे

D

Dainik India News

5860 views
https://youtube.com/shorts/tIxqt7ZZHJQ?feature=share

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता गाजियाबाद।विगत 14 अगस्त की घटना Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में सिपाही (Police Constable) के सिर पर वर्दी की हनक ऐसी सवार हुई कि एक पारिवारिक विवाद में सिपाही ने एक शख्स की बुरी तरह पिटाई कर डाली।इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Video Viral) पर वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दी की गर्मी में सिपाही लात-घूसों और थप्पड़ से इस शख्स की पिटाई करता हुआ दिखाई देता है।पीड़ित व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है, लेकिन वो उसे मारना नहीं छोड़ता. खाकी की वजह से आसपास के लोग भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

ये घटना 14 अगस्त को गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।खबर के मुताबिक यहां पर किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसका निपटारा करने पहुंचे सिपाही ने ऐसा माहौल बनाया जैसे न जाने कोई बहुत बड़ी बात हो गई थी. इसके बाद तो सिपाही ने वर्दी के रुआब में एक शख्स पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए, उसके पेट और छाती में लातें मारी. वीडियो में एक महिला उसे और मारने के लिए भी कहती हुई सुनाई देती है तो वहीं कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं और सिपाही को रुकने के लिए भी कहते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

इस दौरान वहां मौजूद किसी ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडाया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने स्वत: मामले को संज्ञान में लिया और एक्शन लेते हुए आरोपी सिपाही रिंकू राजौरा को निलंबित कर दिया है. आरोपी सिपाही रिंकू राजौरा मधुबन बापूधाम थाने में तैनात था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उस पर कार्रवाई की गई है. आरोपी सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया गया है पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।

डीसीपी निपुन अग्रवाल ने कहा, 'मंगलवार को वीडियो सामने आया। हमने इसका संज्ञान लिया है। राजौरा को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। जिस शख्स की पिटाई की गई उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इसलिए हमने खुद एफआईआर दर्ज किया है।' राजौरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 के तहत कविनगर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। कवि नगर पुलिस स्टेशन के एसआई अशोक कुमार ने एफआईआर दर्ज कराया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!