ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता ओपी राजभर के माता के निधन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने जतया शोक <em>नर्सिंग के लिए 'सेवाभाव जरूरी' का दिया गया सन्देश</em> D D INDIA NEWS ससुरालजनों ने विवाहिता की जमकर की पिटाई मुकदमा दर्ज मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता ओपी राजभर के माता के निधन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने जतया शोक <em>नर्सिंग के लिए 'सेवाभाव जरूरी' का दिया गया सन्देश</em> D D INDIA NEWS ससुरालजनों ने विवाहिता की जमकर की पिटाई मुकदमा दर्ज मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की
Uncategorized English

कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्नकी घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

26 views

दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री ने वाराणसी मण्डल के विकास एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा की

महिला अपराध विशेषकर पॉक्सो के मामले में जिलाधिकारी विशेष ध्यान दें: मुख्यमंत्री

बिस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपदों में निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। उन्होंने कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को प्रत्येक दशा में अपनाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वाराणसी मण्डल के जनपदों में 12,700 करोड़ रुपये की कुल 97 निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। जनपद जौनपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को इसमें तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजाना समीक्षा करने तथा कार्य में तेजी लाए जाने हेतु नोडल अधिकारी को नामित किए जाने के भी निर्देश दिए। धीमी गति से कार्य करने पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु भी जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री जी आज वाराणसी में जनपद में कराए जा रहे विकास कार्याें के साथ-साथ मण्डल के अन्य जनपदांे में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कानून-व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा भी की। जनपद चंदौली, जौनपुर एवं गाजीपुर के अधिकारियों से मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित कर विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपद गाजीपुर एवं चंदौली में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कार्य में भी तेजी लाने तथा इसके लिए एक नोडल अधिकारी नामित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से समन्वय अच्छा होना चाहिए। कतिपय जिलों से शिकायतें मिली हैं कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते, यह स्थिति आपत्तिजनक है, इसमें सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई होगी। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक अवश्य करें तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं। जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता की योजना है, जनपदों में जिलाधिकारी इसकी व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें और संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित कराएं। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक जल समिति बनाए जाने का भी निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘हर घर नल’ योजना के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को जागरूक किया जाए। भीषण गर्मी के दृष्टिगत उन्होंने प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। आगामी वर्षा ऋतु के दौरान शहरों की सड़कों पर बरसाती पानी इकट्ठा न होने पाए, इसके लिए अभी से कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने गेहूं क्रय केंद्रों की समीक्षा के दौरान क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों से गेहूं की नियमित खरीद किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी किसान को क्रय केंद्र से वापस न किया जाए। किसानों के गेहूं की खरीद प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। सस्ते गल्ले की दुकानों से कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्न की घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र की राशन की दुकानों पर जाकर इसे स्वयं देखें।

मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को सचेत करते हुए कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व स्वीकृत कई परियोजनाओं को आचार संहिता लगते ही उसकी आड़ ले, कई परियोजनाओं को विभागीय अधिकारियों ने रोक दिया था, यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है। जल निगम द्वारा अपने कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराए जाने अथवा क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण हेतु संबंधित विभागों को धनराशि मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य के तत्काल बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित हो सके। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
मुख्यमंत्री जी ने मण्डल के लगभग सभी जनपदों में निर्माणाधीन फ्लाईओवरों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर उनकी जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अटल आवासीय योजना के तहत वाराणसी जनपद की प्रगति धीमी होने पर तेजी लाए जाने का निर्देश दिए। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के खातों में शासन द्वारा भेजी गई धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर इसे दिखावाया जाए कि जिन छात्रों के बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं, उन पैसों से उनकी ड्रेस आदि खरीदी गई या नहीं। आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से पोषाहार वितरण सुनिश्चित कराए जाने पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें कतई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और विभागीय अधिकारी इसकी नियमित रूप से समीक्षा करें। जहां कहीं भी गड़बड़ी अथवा अनियमितता की शिकायत मिले, तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान आगामी सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतें चिंताजनक हैं। इसको नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि वाहनों पर ओवरलोडिंग एवं डग्गामार वाहनों का संचालन कतई नहीं होना चाहिए। नगर निगम स्ट्रीट वेंडरों के साथ अच्छा संवाद स्थापित करे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित कराएं कि सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने आम जनमानस को उनकी आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधा सुलभ कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम को कम किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति हर हालत में सुनिश्चित कराए जाने तथा इसका नियमित रूप से औचक निरीक्षण कराए जाने के भी निर्देश दिए।
गांव में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालयों में ताला लगे होने की जानकारी पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री जी ने ऐसे ताला बंद सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील किए जाने का निर्देश दिया। विद्युत आपूर्ति को नियमित सुनिश्चित कराने तथा ओवर बिलिंग कतई न होने देने की भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रत्येक ग्राम सभा में अमृत सरोवर का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। तालाब-पोखर को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। पेशेवर व भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जोर दिया कि किसी भी गरीब व्यक्ति के ऊपर किसी भी दशा में बुलडोजर नहीं चलना चाहिए, किंतु माफिया बुलडोजर से बचने न पाए। ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित होगा।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने अपराधियों के विरुद्ध युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये। गाजीपुर में अपराध बढ़ने की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को इसके लिए गंभीर प्रयास किए जाने का निर्देश दिया। यूपी-बिहार के चंदौली बॉर्डर पर वसूली किए जाने की शिकायत मिलती रहती है, यह आपत्तिजनक है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक चंदौली इस पर व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। भविष्य में इसकी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। महिला अपराध विशेषकर पॉक्सो के मामले में जिलाधिकारी विशेष ध्यान दें। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, जिससे पुलिस के प्रति आम जनमानस मेंविश्वास पैदा हो। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग नियमित रूप से करें और इसे अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने स्टाम्प एवं जी0एस0टी0 चोरी के मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पी0ए0सी0 एवं पुलिस बैंड को रोजाना तथा शहर के शहीद स्मारकों पर सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से बजाए जाने के भी निर्देश दिये।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी जनसामान्य की शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता पर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल के जनपदों में हो रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया तथा मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशानुसार कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा।
इस अवसर पर स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!