ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ बिजनौर जिले के विधानसभा धामपुर में सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का हुआ भव्य स्वागत यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण 'त्रिनेत्र' की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ बिजनौर जिले के विधानसभा धामपुर में सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का हुआ भव्य स्वागत यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्ट-अप साबित होगी जीबीसी 4.0 विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण 'त्रिनेत्र' की है नजर, अपराधी इस चौराहे पर घटना करेंगे तो अगले पर ढेर हो जाएंगेः सीएम
उत्तर प्रदेश English

सीएम योगी के दुलार से निहाल हुए गोवंश

B

Bhargav Bhargav

27 views

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज

गोरखनाथ मंदिर से रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने गोवंश को अपने हाथों से खिलाया गुड़-चना

गोरखपुर, 6 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र व विजयदशमी पर्व पर पारंपरिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रविवार शाम से गोरखनाथ मंदिर में प्रवास कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह जयपुर रवाना हो गए। गुरुवार को जयपुर में स्मृतिशेष पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा व उनके उत्तराधिकारी की चादरपोशी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जाने से पूर्व उन्होंने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। गाय, बैल, बछडों को उनके नाम से (नंदी, भोले, गौरी, श्यामा आदि) बुलाया और दुलारकर अपने हाथों से गुड़-चना खिलाया। सीएम योगी के स्नेहिल सानिध्य में ये गोवंश भाव विह्वल और निहाल दिखे।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेका। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। गायों, बैलों और बछडों को एक-एक कर उनके नाम से पुकारा। योगी की आवाज पर गोवंश झूमते हुए उनके पास चले आए। सीएम ने उन्हें अपने हाथों से गुड़-चना खिलाया, उनके मुख को प्यार से सहलाया। योगी कुछ देर तक उन्हें दुलारते हुए बात भी करते रहे। गोवंश भी उनके पास ऐसे मगन रहे मानो उनकी सारी बात को समझ रहे हों।

इसके पहले बुधवार सुबह भी मुख्यमंत्री ने गोसेवा की थी। साथ ही अपने प्रिय श्वान कालू व गुल्लू को दुलारा था। गुल्लू को दुलारते समय गोवा से परिवार के साथ विजयदशमी मनाने गोरखनाथ मंदिर आई चार साल की मासूम दिव्यांशी को सीएम ने अपने पास बुलाया। उसके स्नेह व आशीर्वाद देते हुए उसके मासूम सवालों का भी जवाब दिया। 'योगी बाबा' से मिलकर और उनसे हुए आत्मीय संवाद से दिव्यांशी की खुशी का ठिकाना नहीं था।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!