ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण लखनऊ के केजीएमयू में वेंटिलेटर की कमी से मरीज की मृत्यु: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे मतदान पंचम चक्र 20 मई 2024 को घोषित- चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर सेवा भारती ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरित संदेश: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण लखनऊ के केजीएमयू में वेंटिलेटर की कमी से मरीज की मृत्यु: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे मतदान पंचम चक्र 20 मई 2024 को घोषित- चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर सेवा भारती ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र
टैकनोलजी English

कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर

D

Dainik India News

40 views
कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर

दैनिक इंडिया न्यूज़, बलिया।लोगों की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिस अधिकारी कभी-कभी अपने ही कर्तव्य पथ पर घायल हो जाते हैं। बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ऐसा ही एक दर्दनाक दृश्य देखने को मिला, जब प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे ट्राली की चपेट में आने से नगरा थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पूजन के बाद मुस्लिम बस्ती में डीजे की तेज आवाज और नाच-गान से परेशान स्थानीय लोगों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी बिना विलंब किए स्वयं मौके पर पहुंचे, ताकि शांति और सौहार्द बना रहे। उन्होंने युवकों को साउंड बंद करने का निर्देश दिया और ट्राली को आगे बढ़ाने के लिए कहा।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था — जैसे ही वह संकरे रास्ते से दीवार से सटे निकल रहे थे, डीजे ट्राली अचानक चल पड़ी और वे दीवार तथा ट्राली के बीच फंस गए। तेज आवाज के बीच चालक उनकी चीख नहीं सुन पाया और थानाध्यक्ष लगभग पांच मीटर तक घसीटते चले गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह भयावह दृश्य देखा, तो चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह वाहन को रोककर उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हंसुली (कॉलर बोन) और तीन पसलियां टूट चुकी थीं।

स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल बलिया और फिर वहां से लखनऊ के वेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद पूरे नगरा थाना क्षेत्र में गम और चिंता का माहौल है। पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। थानाध्यक्ष की तत्परता और जिम्मेदारी ने एक बार फिर यह साबित किया कि वर्दी के पीछे एक ऐसा इंसान होता है, जो समाज की शांति के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!