ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
डीडी इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जंग पेड़ काटने पर विवाद: वन विभाग की लापरवाही सवालों के घेरे में तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का विराट दृश्य : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन मऊ में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य :मुख्यमंत्री डीडी इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जंग पेड़ काटने पर विवाद: वन विभाग की लापरवाही सवालों के घेरे में तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का विराट दृश्य : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन मऊ में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य :मुख्यमंत्री
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे

D

Dainik India News

20 views
सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे

न्यूट्रीशन माह के अवसर पर लगी श्रीअन्न (मिलेट्स) की प्रदर्शनी

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल में गत दिवस न्यूट्रीशन माह के अवसर पर श्रीअन्न (मिलेट्स) की प्रदर्शनी लगायी गयी जिसके जरिए मोटे अनाज के फायदे बताए गए। "मिलेट्स: मोटा अनाज खाएं और रोगों को दूर भगाएं" के शीर्षक से आयोजित प्रदर्शनी की थीम थी कि 'सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत, स्वस्थ संतुलित हो आहार, ऊर्जा दे शरीर को अपार"।
सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में चीफ डायटिशियन सुश्री धरती शाह ने ज्वार का इस्तेमाल करके गुजराती व्यंजन 'हांडवा' बनाया। इसके अलावा सीनियर डायटीशियन मोनालिसा बैनर्जी, एमन वकार,अंकिता शुक्ला, मान्या दुबे, संचिता त्रिपाठी और इंटर्न शिवांगी मिश्रा ने ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, कोदो और सावां सहित अन्य प्रकार के मोटे अनाज से कटलेट, जो के‌ फरे, रागी के लड्डू, गुलगुले, मठरी और हलवा बनाए थे। नर्सिंग कालेज की छात्रों ने रंगोली की आकृति में मोटे अनाज से एक शैफ का निर्माण किया, जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना।
चीफ डायटीशियन धरती शाह ने बताया कि ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाज प्रोटीन, फाइबर, बी-विटामिंस और आयरन जैसे मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये अनाज ग्लूटन-फ्री सुपरफूड्स हैं, जो डाइबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर आपको मोटा अनाज खाने की आदत नहीं है, तो मोटे अनाज के तौर पर रागी ,ज्वार, बाजार सभी प्रकार के मोटा अनाज को आप धीरे-धीरे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
ज्वार एक ऐसा मोटा अनाज है जिसे पूरे साल आराम से खाया जा सकता है। ये प्रोटीन, आयरन, फाइबर से भरपूर होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर रखने में मदद करता है।
रागी की तरह ही बाजरा भी एक गर्म मोटा अनाज है और इसका सेवन ज्यादातर सर्दियों में ही किया जाता है, परन्तु गर्मी में भी कई पेय पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे मुख्य अभिभावक "सहाराश्री" के विजन को सार्थक करते हुए एक तरफ सहारा हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज विश्वस्तरीय तकनीक से किया जाता है। इसके साथ ही मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं जहां एक ही छत के नीचे मिलती हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को बीमारी से बचाव के लिए उक्त प्रदर्शनी जैसे आयोजन समय-समय पर‌ किए जाते हैं और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए जाते हैं।

श्री सिंह ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में उपलब्ध आहार व‌ पोषण विभाग की टीम निरंतर अपने अनुभव व‌ कुशलता के साथ मरीजों‌ को उत्तम व पौष्टिक आहार की काउंसलिंग करके मरीजों को लाभान्वित कर रही है और कार्यक्रम के माध्यम से समय-समय पर जागरूकता भी प्रसारित कर रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!