ब्रेकिंग न्यूज़
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास |
हाइलाइट न्यूज़
जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय ऋषिपाल सिंह अनुपस्थित , जिलाधिकारी नें दिया एक दिन का वेतन काटने का आदेश , कारण बताओ नोटिस जारी करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच लखनऊ नगर निगम की मुहिम - पार्षदों ने वर्षा पूर्व, सभी नालियों की सफाई और गंदगी हटाने का लिया संकल्प विधानसभा में गरजे योगी :यूपी के नौजवानों को नौकरी ढूंढने के लिए कहीं जाना नहीं होगा, बल्कि दुनिया यूपी नौकरी ढूंढने आएगी यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह यूपी के नन्हे शिक्षार्थियों की बड़ी उपलब्धि: 'परख' सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा जन कल्याण के कार्यों में न हो कोताही :सीएम योगी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन , अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय ऋषिपाल सिंह अनुपस्थित , जिलाधिकारी नें दिया एक दिन का वेतन काटने का आदेश , कारण बताओ नोटिस जारी करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच लखनऊ नगर निगम की मुहिम - पार्षदों ने वर्षा पूर्व, सभी नालियों की सफाई और गंदगी हटाने का लिया संकल्प विधानसभा में गरजे योगी :यूपी के नौजवानों को नौकरी ढूंढने के लिए कहीं जाना नहीं होगा, बल्कि दुनिया यूपी नौकरी ढूंढने आएगी यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह यूपी के नन्हे शिक्षार्थियों की बड़ी उपलब्धि: 'परख' सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा
उत्तर प्रदेश English

विद्युत कर्मियों को मिले सुरक्षा उपकरण — नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा, सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता

D

Dainik India News

16 views
विद्युत कर्मियों को मिले सुरक्षा उपकरण — नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा, सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता

जनसेवा भाव से कार्य करने का दिया संदेश
ऊर्जा विभाग की कार्य संस्कृति में सुधार पर बल

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ प्रवास के दौरान बहुउद्देशीय मंगलम भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए।

इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने कहा कि विद्युतकर्मी प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मियों को सुरक्षा हेलमेट, दस्ताने, बेल्ट, जूते आदि उपकरण प्रदान करते हुए कहा —

“आपकी सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी प्रदेश रोशन रहेगा।”

मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग केवल बिजली आपूर्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक मिशन है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

कर्मचारियों से संवाद करते हुए श्री शर्मा ने कहा —

“कार्य के प्रति समर्पण ही आपकी पहचान है। आप सभी सुरक्षित और अनुशासित होकर सेवा भाव से कार्य करें। विद्युत विभाग में कार्य करना केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।”

मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि फील्ड में कार्यरत लाइनमैनों और ग्राउंड स्टाफ को सभी आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षण और सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं ताकि किसी कर्मचारी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिशासी अभियंता (विद्युत), अधिशासी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!