ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
वाराणसी में काशी रोप-वे परियोजना का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश पुलिस प्रशासन एक्शन में शराब माफिया टेंशन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर खुले में सरसों का तेल बेच रहे दुकानदार ने ग्राहक को आड़े हाथ लेते हुए कहा - ए.डी.एम सप्लाई हो या फ़ूड इंस्पेक्टर कोई हमारा कुछ नही कर पायेगा शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को किसानों की एक एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल : सीएम योगी Quality health at your doorstep,CALL 9721000060 वाराणसी में काशी रोप-वे परियोजना का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश पुलिस प्रशासन एक्शन में शराब माफिया टेंशन में मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर खुले में सरसों का तेल बेच रहे दुकानदार ने ग्राहक को आड़े हाथ लेते हुए कहा - ए.डी.एम सप्लाई हो या फ़ूड इंस्पेक्टर कोई हमारा कुछ नही कर पायेगा शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को किसानों की एक एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल : सीएम योगी Quality health at your doorstep,CALL 9721000060
उत्तर प्रदेश सरकार English

रक्षा मंत्री आज होंगे लखनऊ में, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

D

Dainik India News

6023 views
रक्षा मंत्री आज होंगे लखनऊ में, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दैनिक इंडिया न्यूज़,खनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय संसदीय क्षेत्र दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री अपराह्न 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम को वे विश्वेशरैया हाल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे वे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (एक्सटेंशन) में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शनिवार (18 अक्टूबर) को प्रातः 10:40 बजे वे लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस के लिए रवाना होंगे। वहां 11:00 बजे आयोजित “ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ सेरेमनी” में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 12:30 बजे वे पीटीसी इंडस्ट्री लिमिटेड पहुंचेंगे, जहां सिस्टम इंटीग्रेशन संकाय के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत हेलीकॉप्टर से लामार्टिनियर लौटकर अपने कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे।

शाम 4:00 बजे वे गोसाईगंज जाएंगे, जहां गजेंद्र दत्त नथानी स्मारक दीनबंधु अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमतीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ आयोजित “कार्यकर्ता समागम” में भाग लेंगे।

रविवार (19 अक्टूबर) को प्रातः 11:00 बजे वे जानकीपुरम सेक्टर-एफ पहुंचेंगे, जहां कम्युनिटी सेंटर एवं लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।

इसके पश्चात वे रघुवर भवन, सदर कैंट में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 1:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!