ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
लालजी टंडन जी जैसा व्यक्तित्व सामान्य नागरिक के मन में एक नया विश्वास जगाता है-जेपी सिंह रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हेमवती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी संस्कृतभारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का ,समापन सत्र हुआ सम्पन्न लालजी टंडन जी जैसा व्यक्तित्व सामान्य नागरिक के मन में एक नया विश्वास जगाता है-जेपी सिंह रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हेमवती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश ड्रग पेडलर के सम्पर्क में था आर्यन, शाहरुख और गौरी को पता था बेटा ड्रग्स में लिप्त एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी संस्कृतभारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का ,समापन सत्र हुआ सम्पन्न
Uncategorized English

विकसित भारत@2047 का संकल्प: उत्तर प्रदेश बनेगा राष्ट्र का ग्रोथ इंजन

D

Dainik India News

23 views
विकसित भारत@2047 का संकल्प: उत्तर प्रदेश बनेगा राष्ट्र का ग्रोथ इंजन

सीएम योगी बोले – बीमारू से ग्रोथ इंजन बना यूपी, अब 2047 तक विकसित राज्य का लक्ष्य

डिप्टी सीएम मौर्य और पाठक ने कहा – मजबूत नींव रखी जा चुकी है, अब तेजी से आगे बढ़ेगा प्रदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि भारत का ग्रोथ इंजन है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को आगे बढ़ाना है और इसके लिए हर नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है। सीएम योगी ने कहा कि हमें जनता को नकारात्मक कारकों से दूर कर विकास को उनकी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।

सीएम योगी ने आईआईटी कानपुर में टेक्नोक्रेट्स, इंडस्ट्री लीडर्स और विशेषज्ञों के साथ आयोजित कार्यक्रम में एआई, साइबर सिक्योरिटी और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद लखनऊ में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और वोकल फॉर लोकल विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमें विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ना है।

योगी ने बताया कि प्रदेश विधानसभा में पहले भी सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स पर लगातार 36 घंटे और हाल ही में विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर 27 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा – “जब हमारे गांव आत्मनिर्भर होंगे, तभी विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य साकार होगा। इसके लिए अकादमिक संस्थाओं और प्रबुद्धजनों को आगे आना होगा।”

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालयों और संस्थानों में आयोजित होने वाली सभी गोष्ठियों का डॉक्यूमेंटेशन होना चाहिए। क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों से शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अभियान से सांसद, विधायक, ग्राम पंचायत और हर नगर निकाय को जोड़ा जाएगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीते आठ सालों में उत्तर प्रदेश ने जिस परिवर्तन को देखा है, वह 2047 तक विकसित राज्य की नींव बनेगा। उनके अनुसार, प्रदेश के पास संसाधनों की कमी नहीं है और मजबूत नेतृत्व के साथ हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज हुई है। ऐसे में विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान भविष्य की मजबूत रूपरेखा है।

इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार समेत अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!