ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
UGC NEET Exam to be Re-conducted, Government Announces यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन तुर्की में तबाही के बाद पूरी दुनिया पर मंडरा रहा भूकंप का खतरा? रिसर्चर की बड़ी चेतावनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित इंटरसिटी बस सेवा में यात्रियों का शोषण: मनमाने लगेज चार्ज, फर्जी वादे और सुविधाओं की कमी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील UGC NEET Exam to be Re-conducted, Government Announces यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन 500 से अधिक विदेशी बायर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन तुर्की में तबाही के बाद पूरी दुनिया पर मंडरा रहा भूकंप का खतरा? रिसर्चर की बड़ी चेतावनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित इंटरसिटी बस सेवा में यात्रियों का शोषण: मनमाने लगेज चार्ज, फर्जी वादे और सुविधाओं की कमी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील
ताज़ा खबर English

वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी 

D

Dainik India News

23 views
वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी 

◆जोरदार आंधी के बीच योगी ने की वाराणसी में धुंआधार रैली 

◆ बुआ-बबुआ ने युवाओं के हाथों में थमा दिया था तमंचा, हमने थमाया टैबलेट 

◆आज व्यापारी से रंगदारी मांगने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता 

◆ कड़ी धूप से लेकर आंधी पानी में भी सीएम योगी कर रहे ताबड़तोड़ रैलियां 

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम से नगर निकाय चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में भाजपा की विजय पक्की है और इसमें किसी को जरा भी संदेह नहीं है। वाराणसी के मेयर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी पर बाबा विश्वनाथ और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में काशी के साथ साथ पूरा देश बदल चुका है। हमने बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सबको प्रदान किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 35 करोड़ गरीबों का जनधन अकाउंट हमारी सरकार में खोला गया है। सबका साथ सबका विकास के पीएम मोदी के विजन को ही हमने मिशन मानकर यूपी में काम किया है। काशी में नगरीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए हमने नगर निगम का विस्तार किया है। 36,400 से अधिक स्ट्रीट वेंडर को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने का काम किया गया है। काशीवासियों और उत्तरप्रदेश वासियों का सौभाग्य है की खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं। काशी अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए दुनिया में अपना प्रभाव बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सशक्त छवि बनी है। पिछले नौ साल में देश मे विश्वास का माहौल बना है। 4 करोड़ गरीबों को आवास, बिजली, 8 करोड़ को उज्ज्वला योजना, 35 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा यूपी में आज इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, हाइवे, नये एयरपोर्ट बन रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आज काशी में कूड़े के ढेर नहीं हैं। बुआ और बबुआ की पार्टी युवाओं के हाथ में तमंचा थमाती थी, हम युवाओं को टैबलेट देकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त कर रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधाकय डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, नील रतन पटेल, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, सुशील सिंह, एमएलसी अशोक धवन, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी सहित सभी वार्डों के बीजेपी पार्षद पद प्रत्याशीगण मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!