ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं / छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक स्वच्छता को रौंदती इंटरसिटी प्राइवेट बसें: वॉशरूम सुविधा के नाम पर झांसा, हाईवे को बना रहीं सीवेज लाइन निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना मा०उपाध्यक्ष विधानसभा श्री नितिन अग्रवाल जी का आगमन मेरा सौभाग्य:जेपी सिंह पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 05 अदद विद्युत मोटर, सरिया, घण्टी, साइकिल का ट्यूब व एक मोटरसाइकिल बरामद विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है यूपीः पीएम मोदी  ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं / छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में किया गया जागरूक स्वच्छता को रौंदती इंटरसिटी प्राइवेट बसें: वॉशरूम सुविधा के नाम पर झांसा, हाईवे को बना रहीं सीवेज लाइन निषेधाज्ञा आदेश का हो रहा उल्लंघन , न्यायालय के आदेश की हो रही अवमानना मा०उपाध्यक्ष विधानसभा श्री नितिन अग्रवाल जी का आगमन मेरा सौभाग्य:जेपी सिंह पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 05 अदद विद्युत मोटर, सरिया, घण्टी, साइकिल का ट्यूब व एक मोटरसाइकिल बरामद विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है यूपीः पीएम मोदी 
उत्तर प्रदेश सरकार English

स्वच्छता को रौंदती इंटरसिटी प्राइवेट बसें: वॉशरूम सुविधा के नाम पर झांसा, हाईवे को बना रहीं सीवेज लाइन

D

Dainik India News

5557 views
स्वच्छता को रौंदती इंटरसिटी प्राइवेट बसें: वॉशरूम सुविधा के नाम पर झांसा, हाईवे को बना रहीं सीवेज लाइन

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की साख को उत्तर प्रदेश में इंटरसिटी प्राइवेट बसों की लापरवाही गंभीर रूप से चोट पहुंचा रही है। दैनिक इंडिया न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया है कि कई निजी बस ऑपरेटर वॉशरूम सुविधा का दावा कर यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं, लेकिन व्यवहार में यह सुविधा या तो काम नहीं करती या यात्रियों को प्रयोग नहीं करने दिया जाता।

शिकायतों में सामने आया कि यदि कोई पैसेंजर बीमार है और शहर के भीतर वॉशरूम का उपयोग करना चाहता है, तो उसे यह कहकर रोका जाता है कि "शहर सीमा के भीतर वॉशरूम प्रयोग की अनुमति नहीं है।" यह न केवल अमानवीय है, बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक है।

और सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि कई बसों के वॉशरूम से निकलने वाला मल-मूत्र सीधे सड़कों पर गिरता है, जिससे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों की सफाई व्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। यह पर्यावरण मानकों और स्वच्छता नियमों का खुला उल्लंघन है।

अब सवाल उठता है कि ऐसी बसों को आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र कैसे जारी किया जा रहा है? क्या पासिंग अधिकारी यह नहीं देखते कि बस में लगे वॉशरूम का डिस्चार्ज सिस्टम पर्यावरण-अनुकूल है या नहीं?

इस लापरवाही के लिए न सिर्फ बस मालिक, बल्कि पासिंग अथॉरिटी भी समान रूप से दोषी हैं।
जब एक ओर केंद्र सरकार स्वच्छ भारत के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग की उदासीनता हाईवे को सीवेज डंपिंग ज़ोन बना रही है।

ड्राइविंग स्टाफ का दुर्व्यवहार और तेज स्टीरियो की समस्या:
इंटरसिटी बस के ड्राइविंग स्टाफ द्वारा यात्रियों के आराम की अनदेखी करते हुए स्टीरियो को अत्यधिक तेज़ वॉल्यूम पर बजाया जा रहा था, जिससे कई यात्रियों की नींद और मानसिक शांति बाधित हो रही थी। जब कुछ यात्रियों ने आवाज़ कम करने का विनम्र अनुरोध किया, तो चालक दल ने अत्यंत असंवेदनशील व्यवहार करते हुए बस को बीच रास्ते में रोक दिया और यात्रियों से बहस करने लगा। यह व्यवहार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

  1. खराब टायर और गाड़ी में कंपन की समस्या:
    बस के आगे के दाहिने टायर की खराब स्थिति के कारण यात्रा के दौरान लगातार भयंकर वाइब्रेशन महसूस किया गया। यह न केवल यात्रियों को असुविधा पहुंचाने वाला था, बल्कि सड़क पर चलने वाली अन्य गाड़ियों के लिए भी संभावित खतरा बन सकता था। इस तरह की तकनीकी खामियां चालक दल और बस ऑपरेटर की मेंटेनेंस में लापरवाही को उजागर करती हैं, जो एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकती है।

Bus n. AR 01-W-1047

ज़रूरत है सख्त निरीक्षण, पारदर्शी पासिंग प्रणाली और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की, ताकि यात्री अधिकार और स्वच्छता दोनों सुरक्षित रह सकें।

SwachhBharat #HighwayPollution #RTONegligence #PrivateBusFraud #PassengerRights #DainikIndiaNews

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!