ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
ख़्वाजा अफजाल निजामी के निधन पर शोक आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल मऊ के नवागत डीएम होंगे अरुण कुमार हिंदू नव वर्ष महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी विशेषांक का भव्य आयोजन 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न कई वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कहा — “विकसित भारत का शताब्दी संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि” ख़्वाजा अफजाल निजामी के निधन पर शोक आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल मऊ के नवागत डीएम होंगे अरुण कुमार हिंदू नव वर्ष महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी विशेषांक का भव्य आयोजन 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न कई वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कहा — “विकसित भारत का शताब्दी संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि”
Uncategorized English

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित

D

Dainik India News

30 views
जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित


दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जिला अस्पताल मऊ में मिशन शक्ति एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा नवजात जन्मी 14 बालिकाओं को बेबी किट वितरित कर माताओं का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, पौष्टिक आहार, जननी सुरक्षा सेवाओं, निःशुल्क दवाओं तथा जच्चा-बच्चा देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें प्रसव के पश्चात स्वयं एवं नवजात शिशु की देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
बालिकाओं के माता-पिता को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत सभी को बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं एवं महिला सुरक्षा से संबंधित टोल-फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108 एवं 1076 की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय एवं श्रीमती तृप्ति राय, शहबाज़ अली सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक संदेश देना तथा माताओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!