ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
एनपीसीआई लिंक कराना आवश्यक डॉ. नीरज सिंह ने बूथ सुदृढ़ीकरण के साथ SIR अभियान को तीव्रगामी बनाने का आह्वान किया <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में 484 करोड़ लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी मंत्री जी ने किया प्रेस वार्ता , गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह शान्तिकुंज हरिद्वार में चला महा श्रमदान अभियान, गायत्री तीर्थ परिसर को किया स्वच्छ एनपीसीआई लिंक कराना आवश्यक डॉ. नीरज सिंह ने बूथ सुदृढ़ीकरण के साथ SIR अभियान को तीव्रगामी बनाने का आह्वान किया <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में 484 करोड़ लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी मंत्री जी ने किया प्रेस वार्ता , गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह शान्तिकुंज हरिद्वार में चला महा श्रमदान अभियान, गायत्री तीर्थ परिसर को किया स्वच्छ
उत्तर प्रदेश English

लड्डूपुर में किसान महापंचायत: छह महीने से सूखी पड़ी नहरों पर फूटा किसानों का गुस्सा

D

Dainik India News

19 views
लड्डूपुर में किसान महापंचायत: छह महीने से सूखी पड़ी नहरों पर फूटा किसानों का गुस्सा

सिंचाई विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, नहीं मिला पानी तो शुरू होगा 'नहर पाटो अभियान'

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ ।मधुबन तहसील क्षेत्र के लड्डूपुर गांव में मंगलवार को किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। छह महीनों से नहरों में पानी नहीं आने, सफाई के अभाव में खरपतवार जमा होने और सरकार की अनदेखी के विरोध में सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर किसान महापंचायत का आयोजन किया। यह महापंचायत जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता सुभाष यदुवंशी की अगुवाई में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए।

किसानों ने सिंचाई विभाग को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर माइनरों की सफाई कर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो 'नहर पाटो अभियान' शुरू किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र की सभी सूखी नहरों को किसानों द्वारा मिट्टी से भरने की मुहिम चलाई जाएगी।

किसानों का आरोप: छह महीने से टस से मस नहीं हुई नहर व्यवस्था

किसानों ने बताया कि मधुबन माइनर सहित कटघरा महलू माइनर, सिपाह-इब्राहिमाबाद माइनर और इटौरा माइनर में पिछले छह महीनों से एक बूंद पानी नहीं आया है। नहरों की सफाई न होने के कारण घास-फूस और काई जमा हो गई है, जिससे धान की रोपाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

किसानों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में निजी ट्यूबवेल और डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है और उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।

“पानी नहीं तो नहर क्यों?” – सुभाष यदुवंशी

महापंचायत को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने कहा, “नहरें किसानों के हक का पानी पहुंचाने के लिए बनी हैं। अगर यही पानी नहीं दे पा रहीं तो इनका कोई औचित्य नहीं बचता। ऐसे में किसान इन्हें पाटने पर मजबूर होंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल पानी की नहीं, किसानों की अस्मिता की लड़ाई है। सरकार और विभाग को अब जगना होगा।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मधुबन एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के माध्यम से तहसीलदार मधुबन और एसडीओ सिंचाई विभाग को सौंपा। ज्ञापन में अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है।

महापंचायत में रहे ये प्रमुख किसान नेता मौजूद

इस महापंचायत में सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव, श्रवण कुमार, रामबिलास, अजय गुप्त, बिरेंद्र प्रसाद, रामानंद, शिवप्रकाश पटेल, बिरेंद्र चौहान, मुन्ना यादव, लल्लन यादव और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!