ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
4 अक्टूबर को देशभर में डीएम दफ्तरों के बाहर किसान धरना देंगे लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में कल देशभर में डीएम दफ्तरों के बाहर किसान धरना देंगे । संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया।, अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियो को ओ लेवल सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने हेतु निर्धारित तिथि 28 मई तक देव रेजीडेंसी में रंग, रस और राग का अनुपम संगम : होली मिलन समारोह ने रचा सौहार्द और सांस्कृतिक वैभव का अद्वितीय अध्याय लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरित मार्ग का लोकार्पण कर राजधानी को प्रदान की नवीन गति इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार 4 अक्टूबर को देशभर में डीएम दफ्तरों के बाहर किसान धरना देंगे लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में कल देशभर में डीएम दफ्तरों के बाहर किसान धरना देंगे । संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया।, अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियो को ओ लेवल सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने हेतु निर्धारित तिथि 28 मई तक देव रेजीडेंसी में रंग, रस और राग का अनुपम संगम : होली मिलन समारोह ने रचा सौहार्द और सांस्कृतिक वैभव का अद्वितीय अध्याय लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरित मार्ग का लोकार्पण कर राजधानी को प्रदान की नवीन गति इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पावर कॉरपोरेशन पर लापरवाही का लगाया आरोप, अधिकृत लैब से जांच की उठाई मांग

D

Dainik India News

11834 views
स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद

दैनिक इंडिया न्यूज़ | लखनऊ,प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को लेकर अब गंभीर प्रश्न खड़े होने लगे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आरोप लगाया है कि जिन स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच कराई गई, वह परीक्षण ऐसी प्रयोगशाला में हुआ जो इस प्रकार के उन्नत स्मार्ट मीटरों की व्यापक एवं मानक आधारित जांच के लिए अधिकृत ही नहीं है।

परिषद के अनुसार विभिन्न कंपनियों के 24 स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के नमूने लेकर मध्यांचल की हाईटेक परीक्षण प्रयोगशाला में उनकी जांच शुरू कराई गई और उसी के आधार पर मीटरों की शुद्धता संबंधी अंतरिम रिपोर्ट तैयार की गई। किंतु जिस प्रयोगशाला में यह परीक्षण किया गया, वह केवल साधारण विद्युत मीटरों के मानकों की जांच के लिए मान्यता प्राप्त है।

परिषद ने स्पष्ट किया कि उक्त प्रयोगशाला मुख्य रूप से भारतीय मानक आईएस 14697 एवं आईएस 13779 के अंतर्गत आने वाले सामान्य मीटरों की जांच के लिए अधिकृत है, जबकि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के लिए निर्धारित भारतीय मानक आईएस 16444 है। इस मानक के अनुरूप परीक्षण के लिए विशेष तकनीकी दक्षता एवं अधिकृत प्रयोगशाला की आवश्यकता होती है।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ सामान्य पैरामीटरों की जांच साधारण प्रयोगशाला में संभव है, किंतु स्मार्ट मीटरों की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील तकनीकी जांच वहां नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों में विद्युत आवश्यकताओं, ऊर्जा खपत, रेडियो प्रौद्योगिकी, संचार क्षमता और कार्यात्मक दक्षता से जुड़े परीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनके लिए मध्यांचल की प्रयोगशाला अधिकृत नहीं है।

परिषद ने पावर कॉरपोरेशन पर उपभोक्ताओं के हितों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की जांच केवल भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अधिकृत एवं मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से ही कराई जाए। परिषद का कहना है कि यदि परीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी एवं मानक अनुरूप नहीं होगी, तो उपभोक्ताओं का विश्वास पूरी तरह प्रभावित होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं द्वारा अधिक बिलिंग, नेटवर्क समस्या, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी तथा संचार तंत्र की विफलता जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। ऐसे में परीक्षण प्रक्रिया पर उठे सवालों ने पूरे स्मार्ट मीटर अभियान की विश्वसनीयता पर गंभीर बहस खड़ी कर दी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!