ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी  बुंदेलखंड की संस्कृति को सहेजेगी योगी सरकार नाम के मोटे,पर पोषण के पॉवर हाउस हैं मोटे अनाज:डॉ अंकित गुप्ता मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित विधानसभाओं में हंगामा और कटुता चिंता का विषय: लोकसभा अध्यक्ष गोलमार्केट महानगर मे लगने वाले बुद्धबजार को सुव्यवस्थित करने की प्रशासन की अनुकरणीय पहल- जे पी सिंह केजीएमयू और एसजीपीजीआई के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : योगी  मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी  बुंदेलखंड की संस्कृति को सहेजेगी योगी सरकार नाम के मोटे,पर पोषण के पॉवर हाउस हैं मोटे अनाज:डॉ अंकित गुप्ता मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित विधानसभाओं में हंगामा और कटुता चिंता का विषय: लोकसभा अध्यक्ष गोलमार्केट महानगर मे लगने वाले बुद्धबजार को सुव्यवस्थित करने की प्रशासन की अनुकरणीय पहल- जे पी सिंह केजीएमयू और एसजीपीजीआई के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : योगी 
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग

D

Dainik India News

16 views
राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ:राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने अभिनेता और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण द्वारा दिए गए वक्तव्य का प्रबल समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से सनातन बोर्ड के गठन का आह्वान किया। सिंह ने कहा कि भारत का नेतृत्व अब शरीया या इस्लामिक परिप्रेक्ष्य से नहीं, बल्कि सनातन महापरिषद के मार्गदर्शन में होना चाहिए।

उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के चिन्हों को नकारते हुए कहा कि भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति ही समस्त धर्मों के उद्गम का मूल है। उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा अत्यंत समृद्ध हैं, जो न केवल अध्यात्मिक दृष्टिकोण से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी प्रमाणित हैं। वेदों, पुराणों और प्राचीन साहित्य के महत्व को रेखांकित करते हुए सिंह ने कहा कि ये ग्रंथ आधुनिक विज्ञान के सापेक्ष भी अधिक समृद्ध और प्रमाणिक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म द्वारा पोषित भारतीय संस्कृति और अध्यात्म आज के समय में केवल धार्मिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में एक मार्गदर्शक भूमिका निभा सकते हैं। सनातन धर्म न केवल आध्यात्मिक उत्थान का आधार है, बल्कि यह वैज्ञानिक खोजों, चिकित्सा, और सामाजिक संरचना में भी अपना योगदान देता है।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार से तुरंत एक 'सनातन बोर्ड' के गठन की मांग की। इस बोर्ड का उद्देश्य सनातन धर्म से जुड़ी पुरातन परंपराओं, ग्रंथों और विचारधाराओं को संरक्षित करना, साथ ही उन्हें नई पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।

अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा छोड़े गए चिन्हों को हटाने और भारतीय संस्कृति के वास्तविक गौरव को पुनर्स्थापित करने का समय आ गया है। उन्होंने सभी भारतीयों से इस दिशा में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि सनातन धर्म की अमूल्य धरोहर का संरक्षण किया जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!