ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्नकी घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री भाजपा ने चुनाव को लेकर भरी हुंकार, थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी पहलगाम नरसंहार पर लखनऊ के विकास नगर में फूटा जनाक्रोश: कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्नकी घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री भाजपा ने चुनाव को लेकर भरी हुंकार, थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार गांवों से साकार होगा ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना: मुख्यमंत्री योगी पहलगाम नरसंहार पर लखनऊ के विकास नगर में फूटा जनाक्रोश:
उत्तर प्रदेश सरकार English

मोदी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवनमें सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक : मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

24 views
मोदी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवनमें सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत एक साथ 04 लाख से अधिक लोगों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत एक साथ 04 लाख से अधिक लोगों से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत गांव-गांव, नगर-नगर पहुंच रही ’मोदी जी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक है। जिस भी गांव या नगर में ‘मोदी जी की गारंटी वैन’ पहुंचे, वहां स्थानीय लोग गाजे-बाजे के साथ इसका स्वागत करें। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह ‘मोदी जी की गारंटी वैन’ के पास आएं और ’अपनी जुबानी अपनी कहानी’ सुनाएं। लोगों को अपने अनुभव बताएं, यह लोगों के लिए प्रेरणास्पद होगा।

जो लोग गांव में आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेण्डर, निःशुल्क राशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत की स्वास्थ्य बीमा जैसी किसी भी योजना से अब तक किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हों, उन्हें वैन के पास लाएं और तत्काल योजना से लाभान्वित करायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष यात्रा में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ थीम पर आधारित महत्वपूर्ण कार्यक्रम लोगों के लिए ही है। हर प्रदेशवासी ‘मोदी जी की गारन्टी वैन’ पर प्रधानमंत्री जी का संदेश सुनें। सरकार की योजनाओं से परिचित होकर लाभान्वित हो।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के शासनकाल में गरीब, महिला, दलित, वंचित सहित समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वर्ष 2014 से पूर्व, सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था।

लोककल्याण के लिए योजनाएं संचालित करना भर पर्याप्त नहीं होता। आवश्यक है कि, योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को आसानी से और समय पर मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रारम्भ की गई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी वर्ग सहित हर जागरूक नागरिक का आह्वान करते हुए कहा कि यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं से वंचित अपने आसपास के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ जरूर दिलायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़ने का अर्थ है, जीवन में खुशहाली आना। पहले जब सेक सूची बनी थी, तब केन्द्र व राज्य में डबल इंजन सरकार नहीं थी। ऐसे में आवास आदि योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग वंचित रह गए थे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नए सिरे से लाभार्थियों का चयन हुआ। परिणामस्वरूप विगत साढ़े 09 वर्षों में देश में 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बने हैं, जिसमें साढ़े 03 करोड़ अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। गरीब के घर शौचालय बने यह कोई सोचता नहीं था।

किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने का सपना प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की सरकार में पूरा हो रहा है। 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। अकेले उत्तर प्रदेश के 2.63 करोड़ किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। देश में 04 करोड़ और प्रदेश में 55 लाख लोगों को आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सालाना 05 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की गारंटी मिल रही है। प्रदेश में 10 करोड़ लोग इस योजना से जुड़े हैं। देश में 80 करोड़ लोग निःशुल्क राशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक ’विकसित भारत’ का संकल्प साकार होने की परिकल्पना की है। यह स्वप्न सभी के सहयोग से सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री जी के ’पंच प्रण’ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हम सभी का पथ प्रदर्शित कर रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!