ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 05 दिसम्बर, 2021, लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उ0प्र0 द्वारा आयोजित ‘मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर मो.साहब का जन्मदिन सद्भावना के रूप में मनाया गया  लखनऊ को उच्च शिक्षा में नवाचार से आधुनिकतम विश्वविद्यालय के निर्माण मे मील का पत्थर होगा SRGI:जितेन्द्र प्रताप सिंह गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 05 दिसम्बर, 2021, लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उ0प्र0 द्वारा आयोजित ‘मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर मो.साहब का जन्मदिन सद्भावना के रूप में मनाया गया  लखनऊ को उच्च शिक्षा में नवाचार से आधुनिकतम विश्वविद्यालय के निर्माण मे मील का पत्थर होगा SRGI:जितेन्द्र प्रताप सिंह गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन”
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

तिरंगा यात्रा को जन-जन का अभियान बनाने पर मंथन, भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट

D

Dainik India News

7946 views
तिरंगा यात्रा को जन-जन का अभियान बनाने पर मंथन, भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। संस्कृत भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सम्पर्क प्रमुख एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 9 अगस्त 2026 को प्रस्तावित भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों एवं व्यापक जनसहभागिता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं जनजागरण का विराट अभियान बनाने पर विशेष बल दिया गया। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से इस आयोजन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे राष्ट्र निर्माण, विकास तथा आर्थिक, बौद्धिक और शारीरिक सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने इस अभियान में सक्रिय एवं नेतृत्वकारी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहितैषी संगठनों को तिरंगा यात्रा से जोड़कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के सफल संचालन हेतु विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सतत संवाद स्थापित करने, उन्हें दायित्वों से अवगत कराने तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी ने एक स्वर से इस राष्ट्रीय अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का विश्वास व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!