ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों की निरन्तरता कायम शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में पी0ए0सी0 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड की सलामी ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री जरूरतमंदों के आवास-इलाज का करें इंतजाम, माफिया पर कसें लगाम : सीएम योगी लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों की निरन्तरता कायम शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में पी0ए0सी0 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड की सलामी ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

D

Dainik India News

20 views
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का होगा संभाजन — भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश

मतदाताओं की सुविधा और सुगमता के लिए जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को बेहतर अनुभव एवं सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का संभाजन मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशंस, 2020 के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा इस प्रक्रिया के लिए तिथियां भी निर्धारित की गई हैं—

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक: मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नए भवनों का चिन्हांकन।

10 नवंबर 2025: राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन तथा प्रतिनिधियों को सूची की उपलब्धता।

24 नवंबर 2025: संभाजन प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा।

28 नवंबर 2025: सभी शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बैठक में कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने सुझाव और प्रस्ताव निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि नए मतदेय स्थल न्यूनतम 300 मतदाताओं के आधार पर ही बनाए जाएं और अनिवार्य स्थिति को छोड़कर इस मानक का पालन किया जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मतदेय स्थलों के नाम अद्यतन राजस्व अभिलेखों के अनुसार रखे जाएं तथा किसी भी मतदाता को अपने मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और पोलिंग पार्टियों के आवागमन की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।

वर्तमान में जनपद मऊ में कुल 1796 मतदेय स्थल हैं — जिनमें

301 से 1100 मतदाताओं वाले 1307 बूथ,

1101 से 1200 मतदाताओं वाले 262 बूथ,

1201 से 1300 मतदाताओं वाले 146 बूथ,

1301 से 1400 मतदाताओं वाले 74 बूथ,

और 1401 से 1500 मतदाताओं वाले 7 बूथ शामिल हैं।

इस प्रकार, संभाजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या में वृद्धि होना निश्चित माना जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!