ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार "आपदा नहीं अवसर है सेवा का" – वाराणसी में NDRF ने किया ऐसा रेस्क्यू अभ्यास, जिसे देख हर देशवासी बोले – यही है असली भारत! मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आला अफसरों से किया संबाद, टीम वर्क पर दिया जोर <strong>राज्यपाल ने</strong> <strong>विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया</strong> गुड्डू अंसारी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में प्रधानमंत्री के प्रस्तावितकार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार "आपदा नहीं अवसर है सेवा का" – वाराणसी में NDRF ने किया ऐसा रेस्क्यू अभ्यास, जिसे देख हर देशवासी बोले – यही है असली भारत! मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आला अफसरों से किया संबाद, टीम वर्क पर दिया जोर <strong>राज्यपाल ने</strong> <strong>विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया</strong> गुड्डू अंसारी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं वोडाफोन आइडिया पर ग्राहकों से धन उगाही का आरोप, पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने पर पैसा नहीं लौटाने की शिकायतें मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में प्रधानमंत्री के प्रस्तावितकार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
मध्य प्रदेश English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन, रामायण काल को बताया आदर्श

D

Dainik India News

24 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन, रामायण काल को बताया आदर्श

शिखा सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज, गोरखपुर, 06/09/2024,गोरखपुर वन प्रभाग के कैंपियरगंज रेंज के भारीवैसी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुनिया के पहले जटायु राज गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामायण काल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जटायु ने धर्म, नारी गरिमा और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जटायु का बलिदान आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हमारे पूर्वजों ने हमारी परंपराओं के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था। वर्तमान में, जटायु की पीढ़ी की रक्षा और संरक्षण के लिए यह केंद्र स्थापित किया गया है।

रामायण काल का संदर्भ

मुख्यमंत्री ने रामायण काल का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि तुलसीदास जी ने गिद्धराज जटायु की शौर्यगाथा को उल्लेखित किया है। जटायु ने माता सीता की वाणी को सुनकर उन्हें पहचान लिया और राक्षस रावण से मुकाबला किया। यह केंद्र गिद्धों की रक्षा के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

केंद्र की लागत और सुविधाएं

जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र की स्थापना में कुल 2 करोड़ 80 लाख 54 हजार रुपए की लागत आई है। इसमें ब्रीडिंग एवरी, होल्डिंग एवरी, हॉस्पिटल एवरी, नर्सरी, वेटनरी सेक्शन, प्रशासनिक भवन, गार्ड रूम, जनरेटर रूम और पाथवे शामिल हैं। इस केंद्र में 6 राज गिद्ध, नर और मादा को लाया गया है और निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

सोनबरसा थाने का निर्माण

मुख्यमंत्री ने सोनबरसा थाने के भूमि पूजन और शिलान्यास की भी घोषणा की। यह थाना कुल 26 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनेगा, जिसमें प्रशासनिक भवन के लिए 17 करोड़ 21 लाख रुपए और आवासीय भवनों के लिए 9 करोड़ 34 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। यह थाना गोरखपुर के उत्तरी हिस्से में सुरक्षा का नया केंद्र बनेगा और लगभग तीन दर्जन गांवों के लोगों को कानूनी लाभ प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और जटायु संरक्षण केंद्र की स्थापना को एक ऐतिहासिक कदम बताया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!