ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज 100 प्रतिशत टीकाकरण के करीब पहुँची सीएचसी फतहपुर मंडाव की स्वास्थ्य टीम, बैठक की बनाई रणनीति वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम प्रताप सिंह चौहान को लखनऊ में सम्मानित किया गया प्रभु श्रीराम के सेवक ही नहीं, शक्ति स्वरूप हैं हनुमान जी -विनोद अवस्थी मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम नकली सीमेन्ट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी एक अभियुक्त गिरफ्तार उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज 100 प्रतिशत टीकाकरण के करीब पहुँची सीएचसी फतहपुर मंडाव की स्वास्थ्य टीम, बैठक की बनाई रणनीति वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम प्रताप सिंह चौहान को लखनऊ में सम्मानित किया गया प्रभु श्रीराम के सेवक ही नहीं, शक्ति स्वरूप हैं हनुमान जी -विनोद अवस्थी मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम नकली सीमेन्ट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी एक अभियुक्त गिरफ्तार उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

D

Dainik India News

25 views
जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
 धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन, मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के कटघराशंकर में मधुबन क्रांति के शहीदों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक का हो रहे सुन्दरीकरण कार्य का बुधवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने औचक निरिक्षण किया । वहीं कार्यदाई संस्था को 23 जनवरी तक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। जहां कटघरा शंकर(रौजा) के पास देवरांचल दुबारी के नाम से उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम द्वारा बन रहे फायर स्टेशन एंव आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया। एंव यहां 31 मार्च की डेडलाइन निर्धारित की गयी। जिलाधिकारी के इस औचक निरिक्षण से स्थानीय तहसील एंव ब्लॉक से जुड़े अधिकारियों एंव कर्मचारियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बना रहा। शहीद स्मारक एवं फायर स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरिक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट लफ्जों में कहा कि काम की गुणवत्ता से समझौता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता किसी प्रकार से प्रभावित होती है तो फ़िर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने शहीद स्मारक के सुन्दरीकरण कार्य के लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो जाने पर संतोष भी जताया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का आगामी 29 जनवरी को तहसील में संभावित आगमन प्रस्तावित है। उन्ही के पहल पर शासन से लगभग एक करोड़ 40 लाख रूपये अवमुक्त होने के बाद यहां निर्माण कार्य तेजी पर है। ऐसे में बुधवार को जिलाधिकारी का यह औचक निरीक्षण प्रमुख सचिव के आगमन की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। वहीं शहीद स्मारक का 90 प्रतिशत कार्य लगभग पूर्ण हैं। शहीद स्मारक का पिछले कई महीनों से चल रहे सुन्दरीकरण कार्य के क्रम में परिसर में शहीद स्तंभ पर ग्रेनाइट पत्थर द्वारा सुन्दरीकरण व स्वर्णिम अच्छरों में शहीदों के नाम अंकित करना, यात्रियों के ठहरने के लिए सेड का निर्माण, पाथवे, फ्लैग, स्टेज का निर्माण, बाउंड्रीवाल का निर्माण, वाटर कूलर, सोलर लाइट सहित परिसर को सुन्दर व हरा भरा बनाने के लिए कार्य जारी है। मानक के सापेक्ष अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके है। ऐसे में अगले कुछ ही दिनों में पिछले कई सालों से बदहाल पड़ा यह स्थल एक नये रंग-रूप में नजर आने वाला है। इस अवसर पर तहसीलदार मधुबन अजीत कुमार सिंह, ठेकेदार जितेंद्र कुमार सिंह सहित तहसील एंव ब्लॉक से जुड़े कई अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!