ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation • जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य :मुख्यमंत्री • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव • संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आनंद वर्धन का त्वरित हस्तक्षेप, वर्षों की भागदौड़ के बाद शिकायतकर्ता को मिली शुद्ध खतौनी • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, • बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता • गृह मंत्री अमित शाह ने किया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन • UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित • CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation • जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य :मुख्यमंत्री • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव • संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आनंद वर्धन का त्वरित हस्तक्षेप, वर्षों की भागदौड़ के बाद शिकायतकर्ता को मिली शुद्ध खतौनी • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, • बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता • गृह मंत्री अमित शाह ने किया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन • UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित •
उत्तर प्रदेश सरकार English

महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक: जितेंद्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

• 8364 views
महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक: जितेंद्र प्रताप सिंह

राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने २ अक्टूबर को महात्मा गांधी को किया नमन,

स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के विचारों से बनेगा समृद्ध राष्ट्र-जेपी सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली, 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और मीडिया के माध्यम से पूरे राष्ट्र को संबोधित करते हुए गांधी जी के विचारों और उनके नेतृत्व पर प्रकाश डाला।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, और स्वराज के सिद्धांतों पर चलकर भारत को आजादी दिलाई। उनकी नेतृत्व शैली ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को एक नई दिशा दी। आज के समय में गांधी जी के विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं, क्योंकि समाज में शांति, सहिष्णुता, और सह-अस्तित्व की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।"

महात्मा गांधी के जन्मदिन को याद करते हुए उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर का महत्व सिर्फ उनके जन्मदिवस तक सीमित नहीं है। यह दिन उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत न केवल स्वतंत्रता संग्राम के लिए महत्वपूर्ण थे, बल्कि आज भी हमारे समाज के नैतिक विकास के लिए आवश्यक हैं।

श्री सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि महात्मा गांधी के स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के विचार आज ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के माध्यम से जीवंत हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांधी जी के स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह अभियान गांधी जी के आदर्शों को समर्पित है और इसे जन-जन का आंदोलन बनाया गया है।"

सिंह ने महात्मा गांधी की शांति और सह-अस्तित्व की विचारधारा पर जोर देते हुए कहा कि यदि हम उनके विचारों का अनुकरण करें तो एक न्यायसंगत, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

अंत में, जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्र को संदेश दिया कि महात्मा गांधी की विरासत को सजीव रखने का सबसे अच्छा तरीका उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाना और अपने जीवन में उतारना है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!