ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
आप सभी को होली के पावन पर्व पर सपरिवार अनंत शुभकामनाएं-संदीप गुप्ता क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने वैठक को किया सम्बोधित प्राचीन चिकित्सा विज्ञान का पुनर्जागरण – लोहिया संस्थान बना साक्षी वेदांत की अमृतधारा में आत्मबोध- पूर्णप्रज्ञा सुपर टाइफून 'यागी' ने मचाया तबाही: चीन के हैनान प्रांत में जनजीवन ठप, 1 करोड़ से अधिक लोग घरों में कैद विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- गुंडे माफियाओं की “ लुप लुप” होई रही श्री राम कथा की पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा आप सभी को होली के पावन पर्व पर सपरिवार अनंत शुभकामनाएं-संदीप गुप्ता क्या आप अपनी कोशिकाओं को वही देने को तैयार हैं, जो प्रकृति ने उनके लिए बनाया था? अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने वैठक को किया सम्बोधित प्राचीन चिकित्सा विज्ञान का पुनर्जागरण – लोहिया संस्थान बना साक्षी वेदांत की अमृतधारा में आत्मबोध- पूर्णप्रज्ञा सुपर टाइफून 'यागी' ने मचाया तबाही: चीन के हैनान प्रांत में जनजीवन ठप, 1 करोड़ से अधिक लोग घरों में कैद विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- गुंडे माफियाओं की “ लुप लुप” होई रही श्री राम कथा की पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा
उत्तर प्रदेश सरकार English

UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित

D

Dainik India News

5788 views
UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊलखनऊ, 16 दिसंबर 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश ने पिछले साढ़े सात वर्षों में विकास और सुरक्षा के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा, समृद्धि, आस्था और आधुनिकता का जो संगम प्रदेश में देखने को मिल रहा है, उसका आधार भी विधानमंडल से ही प्रारंभ होता है।

https://www.youtube.com/watch?v=pKu_mrzOeZo

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सत्र में विधायी कार्यों के साथ अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यों को जनता और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव और विचार रखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

प्रदेश की प्रगति में विधानमंडल की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानमंडल देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा विधानमंडल है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि 'अमृत काल' में प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुसार विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उत्तर प्रदेश ने कई स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की कर्मभूमि और जन्मभूमि के रूप में देश को दिशा दी थी।

सुगम कार्यवाही और सार्थक चर्चा की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सुगमता से संचालित करने और विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है और इसे हासिल करने के अभियान में सभी पक्षों की भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 के बीच दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समागम, महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नौजवानों, किसानों, महिलाओं, प्रदेश की समृद्धि और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सदस्यों से सदन में तैयारी के साथ आने और इन मुद्दों पर सार्थक बहस करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानमंडल लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उसकी कार्यवाही के माध्यम से प्रदेश की जनता की आवाज को बुलंद किया जाता है। उन्होंने सदन के संचालन में सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल को एक सार्थक बहस और चर्चा का मंच बनाया जाए, जिससे इसकी विशिष्ट पहचान बने।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!