ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार वर्षों से खाना न खा पाने की दिक्कत जटिल सर्जरी से हुई दूर जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? सम्पूर्ण समाधान - तहसील दिवस सदर , जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न पॉलिटेक्निक चौराहा: पुलिस की मिलीभगत से राहगीरों को हो रहा नुकसान लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार वर्षों से खाना न खा पाने की दिक्कत जटिल सर्जरी से हुई दूर जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र KVS 53rd National Cricket Championship: Delhi Triumphs Over Chennai to Become Champion Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? सम्पूर्ण समाधान - तहसील दिवस सदर , जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न पॉलिटेक्निक चौराहा: पुलिस की मिलीभगत से राहगीरों को हो रहा नुकसान लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी
उत्तर प्रदेश English

महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को लेकर CBI हरिद्वार पहुंची

D

Dainik India News

21 views

उदय राज/डीडी इंडिया

प्रयागराज, । महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मृत्यु के मामले में गिरफ्तार आनंद गिरि को लेकर सीबीआइ टीम बुधवार दोपहर बाद तकरीबन चार बजे फ्लाइट से देहरादून के लिए रवाना हुई। वहां से आनंद को सड़क मार्ग से हरिद्वार ले जाया गयाय़ सीबीआइ ने नैनी सेंट्रल जेल में बंद आनंद गिरि के अलावा लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके पुत्र संदीप तिवारी को कोर्ट की अनुमति पर सात दिन की कस्टडी पर लिया है। मंगलवार को जेल से कस्टडी पर लेने के बाद उन तीनों से पूछताछ की जा रही थी। अब आनंद को लेकर सीबीआइ की टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। शाम को सीबीआइ हरिद्वार पहुंच गई।बीस सितंबर को दोपहर में शहर के अल्लापुर इलाके में स्थित श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के अतिथि कक्ष में महंत नरेंद्र गिरि का शव रस्सी के फंदे से लटका मिलने के बाद सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद और संदीप तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस लिखा था। कमरे में पुलिस को 12 पन्ने का सुसाइड नोट मिला था जिसमें महंत की तरफ से लिखा गया था कि उन्हें पता चला है कि आनंद हरिद्वार से एक-दो दिन में कोई फोटो या वीडियो वायरल करने वाला है जिसमें उन्हें किसी लड़की के साथ दिखाया गया है। इस वीडियो की वजह से उनकी बहुत बदनामी हो जाएगी और वह किस किसको सफाई देंगे। उनका पद बहुत गरिमामयी है और पूरा जीवन इज्जत के साथ जिएं। अब बदनामी के साथ नहीं जी सकते इसलिए वह आत्महत्या कर रहे हैं। हालांकि इस सुसाइड नोट को ही साधु संत और करीबी फर्जी करार दे रहे हैं लेकिन हालात को देखते हुए यह सवाल तो है ही कि आखिर वह वीडियो क्या है, किसने उसे बनाया है। क्या वास्तव में ऐसे किसी वीडियो के बूते महंत को ब्लैकमेल और धमकाया जा रहा था।क्या वह वीडियो आनंद गिरि के पास है। यही सच्चाई पता करने के लिए पुलिस महंत के शिष्य रहे आनंद गिरि को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद हरिद्वार ले गई है जहां उनसे ब्लैकमेलिंग और महंत को धमकाने में इस्तेमाल कथित अश्लील वीडियो की बरामदगी और पूछताछ की जानी है। हरिद्वार के आश्रम में आनंद का लैपटाप, टैबलेट आदि चेक करने के साथ ही कई लोगों से सवाल-जवाब भी किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!