ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
"रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ:सीएम योगी • स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने किया झंडारोहण • संस्कृतभारती अवधप्रांत संपर्क सप्ताह में उत्तर भारत के विश्व ख्याति प्राप्त श्वास तंत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह से स्नेहिल भेंट • मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी • जब शिक्षा संकुचित होती है और विद्या विस्मृत होने लगती है, तब राष्ट्र संकटग्रस्त हो जाता है — अनिल जी • UP: 41 districts are now Covid-19 free, recovery rate over 98.8 per cent • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, • "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ:सीएम योगी • स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने किया झंडारोहण • संस्कृतभारती अवधप्रांत संपर्क सप्ताह में उत्तर भारत के विश्व ख्याति प्राप्त श्वास तंत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह से स्नेहिल भेंट • मधुबन के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प को मिली मंजूरी • जब शिक्षा संकुचित होती है और विद्या विस्मृत होने लगती है, तब राष्ट्र संकटग्रस्त हो जाता है — अनिल जी • UP: 41 districts are now Covid-19 free, recovery rate over 98.8 per cent • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, •
उत्तर प्रदेश English

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने हेतु लखनऊ महानगर में व्यापक रणनीतिक मंथन,

D

Dainik India News

• 7989 views
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने हेतु लखनऊ महानगर में व्यापक रणनीतिक मंथन,

पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर विशेष जोर


दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत फॉर्म–6 एवं आवश्यकता अनुसार अन्य प्रपत्रों को भरवाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के समस्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की एक अति महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह के गोमती नगर स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक का केंद्रीय उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रथम ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के उपरांत छूटे हुए वैध एवं पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित कराना रहा।


बैठक में इस बात पर गंभीर विमर्श किया गया कि प्रथम सूची में अनेक वैध मतदाताओं के नाम तकनीकी अथवा दस्तावेजी कारणों से सम्मिलित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की यह संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करें, मतदाताओं को जागरूक करें और आवश्यक सहयोग प्रदान कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।


इस अवसर पर डॉक्टर नीरज सिंह के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे वृहद स्तर पर अभियान संचालित करते हुए प्रत्येक बूथ पर छूट रहे पात्र मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करें। बैठक में आवश्यकतानुसार फॉर्म–6 सहित अन्य प्रासंगिक प्रपत्रों का वितरण भी किया गया।


प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मृतक, विस्थापित, डुप्लीकेट एवं लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जो एक आवश्यक एवं विधिसम्मत प्रक्रिया है। किंतु यह सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है कि कोई भी पात्र नागरिक केवल दस्तावेजों के अभाव अथवा जागरूकता की कमी के कारण मताधिकार से वंचित न रह जाए।


वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकाशित मतदाता सूची का सूक्ष्म एवं गहन अध्ययन किया जाए तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित कर 6 फरवरी से पूर्व उनकी आपत्तियां दर्ज कराई जाएं। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रपत्र भरवाकर समयबद्ध रूप से जमा कराने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रिंटआउट उपलब्ध कराए गए हैं। सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की टीमें बूथ पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सूची का अवलोकन करें और जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, उनसे संपर्क कर नाम जुड़वाने की समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, सौरभ वाल्मीकि, प्रमोद सिंह, अभिषेक खरे, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सीता नेगी, अनूप सिंह, आर.के. छारी, किशन कुमार लोधी, ईशान शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और उसका मताधिकार सुरक्षित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!