ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business शाहजहांपुर सड़क हादसे में महिला-बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख लखनऊ से उठी वैश्य एकता की लहर: 25 लाख ‘वैश्य मित्र’ बनाने का ऐतिहासिक संकल्प राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास जनपद में 3 लाख 89 हजार राष्ट्रीय ध्वज आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाए जाने के उपलक्ष्य में फहराए जाएंगे तापमान बढ़ने से फसलों के नुकसान को लेकर डरे किसान वारंटी का खेल या उपभोक्ता के साथ छल?45 मिनट में बदला स्टेटस, 62 हजार की मांग ने खड़े किए गंभीर सवाल गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business शाहजहांपुर सड़क हादसे में महिला-बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख लखनऊ से उठी वैश्य एकता की लहर: 25 लाख ‘वैश्य मित्र’ बनाने का ऐतिहासिक संकल्प राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास जनपद में 3 लाख 89 हजार राष्ट्रीय ध्वज आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाए जाने के उपलक्ष्य में फहराए जाएंगे तापमान बढ़ने से फसलों के नुकसान को लेकर डरे किसान वारंटी का खेल या उपभोक्ता के साथ छल?45 मिनट में बदला स्टेटस, 62 हजार की मांग ने खड़े किए गंभीर सवाल
उत्तर प्रदेश सरकार English

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ:सीएम योगी

D

Dainik India News

5411 views
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ:सीएम योगी

कोरोना नियंत्रण के प्रदेश मॉडल को पूरे देश में पहचान मिली:मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बस्ती में प्रदेश में संचालित होने वाले तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्हांेने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के सफल संचालन से पूरे प्रदेश में जे0ई0/ए0ई0एस0, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एवं कालाजार रोगों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आई0सी0डी0एस0, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायतीराज, नगर विकास विभाग, मनरेगा विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के आशातीत परिणाम मिले है। प्रदेश के 11 विभागों के संयुक्त प्रयास से अभियान संचालित करते हुए विषाणुजनित रोगों पर नियंत्रण पाया गया है। इसमें यूनिसेफ, पाथ, डब्ल्यू0एच0ओ0 के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने विशेष प्रयास करके अभियान को गति प्रदान की है। दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने घर-घर जाकर बुखार एवं अन्य बीमारियों के लक्षण वाले लोगों का पहचान की है तथा उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराकर प्राणों की रक्षा की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेमौसम की अतिवृष्टि से अभी भी रोगों का खतरा बना हुआ है। आगामी 15 नवम्बर तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। विशेष रूप से जल जमाव को रोकना होगा ताकि मच्छर न पनपें। उन्हांेने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जनपद बस्ती से भी सैकड़ों बच्चे जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित होते थे, परन्तु पिछले चार वर्षो में हमने इस पर लगभग पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया है। इसलिए इस वर्ष बस्ती जनपद से तीसरे चरण का अभियान शुरू किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संचारी रोग मौसमी बीमारियां है, जो मौसम के साथ हमें प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस अभियान को गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के 07 जनपदों में शुरू किया गया। इसके बाद अन्य 38 जिलों में तथा अब पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 12 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लोगों को लग चुकी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में लगभग 100 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से हमारा प्रदेश कोरोना महामारी से प्रभावित रहा है। इसकी पहली लहर को नियंत्रित करने के लिए अपनाये गये तौर तरीकों का लाभ दूसरी लहर में मिला, जिसके चलते तीसरी लहर के आने से पहले उसके प्रभाव को नियंत्रित कर लिया गया। यह टीम वर्क का परिणाम है। कोरोना नियंत्रण के प्रदेश मॉडल को पूरे देश में पहचान मिली है।


मुख्यमंत्री जी ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले त्यौहारों को पूरी सावधानी से उत्साहपूर्वक मनायें, किन्तु सतर्कता व बचाव के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करें। त्योहारों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का सावधानीपूर्वक स्वागत करें। नियमित रूप से मास्क लगायें, भीड़ में जाने से बचें, कोरोना टीके की दोनों डोज लगवायें। उन्होनंे कहा कि पहली डोज लगवाने पर 60 से 70 प्रतिशत सुरक्षा हो जाती है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना से मृत हुए लोगों के प्रति संवेदना रखती है। कोरोना से मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया प्रदेश सरकार ने प्रारम्भ कर दी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन किया।


समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करके यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ-साथ जिला अस्पताल तथा ग्रामीण क्षेत्र मे सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर इलाज की सुविधाएं बढायी गयी हैं। सांसद श्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से कोरोना की रोकथाम से दूसरे राज्यों के सम्मुख मॉडल प्रस्तुत किया है।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 19 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2021 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 19 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2021 तक दस्तक अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है।


इस अवसर पर उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीराम चौहान, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!