ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर मुख्यमंत्री ने 35 ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्रों के शैक्षणिक सत्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर ओरल हेल्थ सेवा का किया शुभारम्भ यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा सैटेलाइट से प्राप्त चित्रों के आधार पर रु० 2500-2500 का लगाया गया अर्थदण्ड राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रोगियों को सुगम चिकित्सीय नवाचार से उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे : जे पी सिंह हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर मुख्यमंत्री ने 35 ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्रों के शैक्षणिक सत्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर ओरल हेल्थ सेवा का किया शुभारम्भ यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा सैटेलाइट से प्राप्त चित्रों के आधार पर रु० 2500-2500 का लगाया गया अर्थदण्ड राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रोगियों को सुगम चिकित्सीय नवाचार से उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे : जे पी सिंह हर गांव-हर घर- नल जल के उपलक्ष्य मे दीपोत्सव में पवन सिंह चौहान विधान परिषद का जनजागरण - जे पी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

5281 views
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

सरकार के प्राथमिकता वाले योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री मनीष चौहान ने माननीय मंत्री समूह द्वारा जनपद में निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन के अद्यतन स्थिति के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंडल आयुक्त महोदय ने विकासखंड कोपागंज के ग्राम पंचायत कसारा में माननीय मंत्री समूह द्वारा लगाई गई चौपाल के दौरान की गई शिकायतों एवं उनके क्रम में दिए गए निर्देशों तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभिन्न विभागों द्वारा विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सभी विभागों द्वारा माननीय मंत्री समूह के समक्ष उठाई गई शिकायतों के निस्तारण की बात सामने आई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 को जनपद में कार्यरत समूह को प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित कर उत्पादकता बढ़ाने एवं अधिक आर्थिक लाभ हेतु तैयार करने को कहा। जनपद में बनने वाले खेल मैदानों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही ओपन जिम बनवाने के भी निर्देश मंडलायुक्त महोदय द्वारा दिए गए। मंडलायुक्त महोदय ने अधिशासी अभियंता विद्युत से शहरों एवं गांवों में बिजली आपूर्ति की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के सत्यापन कार्य, गो आश्रय स्थल एवं गोवंश की स्थिति, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, जनपद में सूखे एवं बाढ़ की अद्यतन स्थिति आदि की भी जानकारी आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों से ली गई। गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए उन्होंने चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों आदि का भी सहयोग लेकर इस में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम को अधिक से अधिक जल कनेक्शन बढ़ाने एवं आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदार से संपर्क कर मैन पावर बढ़ाने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए इस में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, गौकशी की घटना एवं अवैध वसूली के बारे में में विस्तृत जानकारी लेते हुए इस पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत कार्यदाई संस्था पैकफेड द्वारा निर्माणाधीन महिला आईटीआई एवं उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण आयुक्त महोदय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को सारे निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार,पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे,मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा, अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!