ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025 समारोह में पं. अजीत मिश्र अशोक चक्र स्तंभ से हुए विशेष रूप से सम्मानित यूपीः सपा के बागी विधायक नितिन को डिप्टी स्पीकर बनवाएंगे योगी, विधानसभा का विशेष सत्र कल सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत भूलेख अंकन -किसानों का डाटा शुद्ध एवं सत्यापित करते हुए किसानों को धनराशि उपलब्ध कराने में जनपद मऊ का प्रदेश में सातवां स्थान सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025 समारोह में पं. अजीत मिश्र अशोक चक्र स्तंभ से हुए विशेष रूप से सम्मानित यूपीः सपा के बागी विधायक नितिन को डिप्टी स्पीकर बनवाएंगे योगी, विधानसभा का विशेष सत्र कल सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत भूलेख अंकन -किसानों का डाटा शुद्ध एवं सत्यापित करते हुए किसानों को धनराशि उपलब्ध कराने में जनपद मऊ का प्रदेश में सातवां स्थान सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन
उत्तर प्रदेश English

यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त

B

Bhargav Bhargav

5532 views

प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में उच्चीकृत होंगे खाद की खुदरा दुकानें

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां प्रदेश के 2.59 करोड़ किसानों के बैंक खाते में पीएम सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त भेजी तो खाद की 66 खुदरा दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में उच्चीकरण का तोहफा भी मिला। विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया। 

प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया, उनमें इफको द्वारा रामनगर वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। इन केंद्रों पर मिट्टी, पानी, बीज एवं खाद के परीक्षण की सुविधा रहेगी, साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जाएगी। यहां खाद, बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक एवं लघु कृषि यंत्र भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।

बड़े उपयोगी हैं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र

● एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर गुणवता युक्त उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायन की उपलब्धता होगी।

● प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रो पर मृदा, बीज, उर्वरक, जल की उपलब्धता कराई जाएगी जिससे किसान इनका लाभ ले सकें।

● किसानों को विभिन्न फसलों के उच्च तकनीकी पैकेज एवं प्रेक्टिसेस को एडोप्ट करने में मदद मिलेगी।

● सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

● मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों का प्रयोग समन्वित एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग को बढ़ावा देने का प्रयास।

● विभिन्न मंडियों में कृषि यंत्रों के कीमत एवं एराविल्स सम्बन्धी जानकारी आसानी से मिलेगी।

● मौसम पूर्वानुमान, फसल बीमा, ड्रोन की खरीदारी और उड़ाने संबंधित प्रशिक्षण पाने में मदद।

● छोटे और बड़े कृषि यंत्रों की बिक्री या कस्टम हायरिंग सेंटर के अंतर्गत कृषको को उपलब्ध होंगे।

● किसानों के बीच अच्छे कृषि तकनीक को अपनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोगी होंगे।

● सीएससी सेंटर के माध्यम से कृषको को आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, खसरा/खतौनी आदि बनवाने में सहायता होगी।

● प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 प्रतिशत तक बायो एवं ऑर्गेनिक उत्पाद रासायनिक उर्वरकों के साथ उपलब्ध होंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!