ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न लम्बी प्रतीक्षा के उपरांत उत्तर प्रदेश को मिला स्थाई मुख्य सचिव—मनोज कुमार सिंह जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। संस्कृत भाषा व संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त के परिसर हेतू सकारात्मक परिचर्चा होली के पावन पर्व पर आप सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं, होली का त्योहार आप के जीवन मे बाहर लाये, ईस्वर आप की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें छठी मंजिल से कूद कर आईआईटी प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल से थी डिप्रेशन की शिकार राष्ट्रीय सनातन महासंघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत-अभिनन्दन महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न लम्बी प्रतीक्षा के उपरांत उत्तर प्रदेश को मिला स्थाई मुख्य सचिव—मनोज कुमार सिंह जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श अधिवक्ता आर.सी.शर्मा "निरंकारी" प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत परिवार की ओर से समस्त सम्मानित भारत वासियों को श्रीराम नवमी, असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करने वाले पावन पर्व दशहरा, दीपावली एवम शक्ति की उपासना के पावन महापर्व नवरात्रि की अनंन्त हार्दिक मंगल कामनाएं एवम बधाइयां। संस्कृत भाषा व संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त के परिसर हेतू सकारात्मक परिचर्चा होली के पावन पर्व पर आप सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं, होली का त्योहार आप के जीवन मे बाहर लाये, ईस्वर आप की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें छठी मंजिल से कूद कर आईआईटी प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल से थी डिप्रेशन की शिकार राष्ट्रीय सनातन महासंघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत-अभिनन्दन
उत्तर प्रदेश सरकार English

पिछड़ी जातियों का जीवनस्तर सुधारने में जुटी योगी सरकार

B

Bhargav Bhargav

21 views
पिछड़ी जातियों का जीवनस्तर सुधारने में जुटी योगी सरकार

अति पिछड़ी जातियों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

मुसहर, सहरिया, वनटांगिया और विमुक्त\घुमन्तु समुदाय के लिए योगी सरकार ने तैयार की कार्ययोजना

आवास, रोजगार, शिक्षा से लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षण तक मुहैया कराएगी सरकार

-केंद्र और राज्य की तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने के भी दिए गए निर्देश

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से समस्त विभागों को स्पष्ट संदेश है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में मुसहर, सहरिया, वनटांगिया और विमुक्त\घुमन्तु समुदाय के लिए योगी सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। सरकार की ओर से न सिर्फ इन समुदायों को आवास की सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार उनके रोजगार के लिए भी प्रयास करेगी। यही नहीं, उनकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं मूलभूत सुविधाओं का भी सरकार की ओर से प्रयत्न किया जाएगा। 

हर तरह की सुविधा दिए जाने के निर्देश

इन समुदाय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि आवंटन कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण या शहरी आवास योजना के अन्तर्गत आवासीय सुविधाएं प्रदान कराई जाएं। उनके निवास क्षेत्र के समीप ही व्यवसाय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। मनरेगा जॉब कार्ड के लिए स्थानीय स्तर पर ऐसे परिवारों को चिन्हित कर जन सुविधा केन्द्र इत्यादि के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर सभी वंचित परिवारों को मनरेगा योजना का लाभ दिया जाए। इसके अलावा समस्त परिवारों को चिन्हित कर उनके बच्चों का स्थानीय प्राथमिक/ माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। शत-प्रतिशत छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति दिया जाए। इन वंचित समुदायों की वयस्क आबादी को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं कार्य क्षमता के अनुरूप जिला स्तर पर संचालित कौशल विकास संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 की पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के माध्यम से लाभान्वित कराया जाए।

पिछली सरकारों में उपेक्षित रहा है ये समुदाय

उत्तर प्रदेश में मुसहर समुदाय के लोग 19 जनपदों में निवास करते हैं। इनमें महाराजगंज, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, कुशीनगर, जौनपुर, देविरया, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, चंदौली, मऊ, प्रतापगढ़, सोनभद्र और सुल्तानपुर जैसे जनपद प्रमुख हैं। 2011 जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस जाति की कुल आबादी 2 लाख 57 हजार 135 है। वहीं, सहरिया समुदाय के लोग ललितपुर में संकेंद्रित है। इनकी कुल आबादी 70 हजार 634 है। ये लोग अपने जीवन-यापन के लिए लकड़ी से टोकरी बनाना, बेल पत्र एकत्र करना, जड़ी बूटी का विक्रय करते हैं। वहीं वनटांगिया जाति के लिए लोग गोरखपुर, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, महराजगंज में निवास करते हैं। इनकी कुल आबादी लगभग 40 हजार है। पिछली सरकारों में ये जातियां इस कदर उपेक्षित रही हैं कि इनका पुरसाहाल लेने वाला भी कोई नहीं था। हालांकि योगी सरकार आने के बाद न सिर्फ इनकी सुध ली गई, बल्कि सरकार अब इनका जीवनस्तर सुधारने और इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने दीवाली के अवसर पर वनटांगिया समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर इसके संकेत दिए थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!