ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी • मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ में विभिन्न पदों हेतु करें आवेदन • रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव • समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस • कार्यकर्ताओं के बीच बैठे सीएम योगी, रवि किशन से पूछा, "आपके टिफिन में क्या है?" कार्यकर्ताएं हुईं हैरान • Mangalam Grand: The Finest Hotel in Lucknow • नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी • मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ में विभिन्न पदों हेतु करें आवेदन • रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव • समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस • कार्यकर्ताओं के बीच बैठे सीएम योगी, रवि किशन से पूछा, "आपके टिफिन में क्या है?" कार्यकर्ताएं हुईं हैरान • Mangalam Grand: The Finest Hotel in Lucknow •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगाः सीएम योगी

D

Dainik India News

• 9015 views
अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगाः सीएम योगी

निजी चैनल के कॉन्क्लेव में बोले यूपी के मुख्यमंत्री

कहा- यूपी के पास पहले भी सामर्थ्य था पर किसी ने ध्यान नहीं दिया

हमने ओडीओपी के जरिए हर जनपद के उत्पादों को प्रमोट कर 1.61 करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा: योगी

कानपुर देहात की घटना पर जताया दुख, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी का युवा अब बाहर नहीं जाएगा, बल्कि अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगा। यहां के युवाओं के पास असीम प्रतिभा है। उनकी प्रतिभा और ऊर्जा के बल पर हम संभावनाओं को आगे बढ़ाएंगे। अभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) के जरिए 33 लाख 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी एक जिले में नहीं, बल्कि यूपी के सभी 75 जिलों में निवेश होगा।

सीएम योगी ने बुधवार को आयोजित निजी चैनल के कॉन्क्लेव में अपनी बातें रखीं।

यह यूपी के सामर्थ्य की झलक है

सीएम ने कहा कि यह यूपी के सामर्थ्य की झलक है। पहले भी यह सामर्थ्य था। 1947 में यूपी की प्रति व्यक्ति आय नेशनल एवरेज से अच्छी थी, लेकिन जातिवाद-मजहब के आधार पर विभाजन किया गया। जाति व परिवार के नाम पर भ्रष्टाचार फैलाया गया। 2016-17 आते-आते इन लोगों के कारण यूपी की प्रति व्यक्ति आय नेशनल एवरेज से वन थर्ड आ गई। हम तेजी से बढ़े और 6 वर्ष में प्रतिवर्ष आय व जीडीपी को दोगुना किया। अगले 5 वर्ष में यह नेशनल एवरेज से आगे होगी।

चीन का निवेश भारत और यूपी में आएगा

सीएम ने कहा कि हम युवा को चीन क्यों भेजेंगे, चीन का निवेश भारत और यूपी में आएगा। यूपी को भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे। छह वर्ष की प्रगति सार्थक दिशा में बढ़ी है। हमने टाटा के साथ वोकेशनल एजुकेशन के कुछ इंस्टीट्यूट विकसित करने की सहमति दी है। आने वाले समय में विश्व स्तरीय स्किल डेवलपमेंट के बहुत अच्छे सेंटर यूपी में बनने जा रहे हैं। इसमें टाटा मिलकर हमारे साथ काम करना चाहती है।

सभी 75 जिलों में मिले निवेश के प्रस्ताव

सीएम ने कहा कि निवेश महाकुंभ की यही विशेषता है कि 33 लाख 52 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 10 लाख करोड़ तक के प्रस्ताव पूर्वी यूपी, 4.29 लाख करोड़ के प्रस्ताव बुंदेलखंड को मिले। पहली बार ऐसा हुआ कि सभी 75 जनपदों में निवेश होने जा रहा है। नौकरी के लिए पहले युवाओं को अन्य देश-राज्यों में भटकना पड़ता था पर आज युवा के लिए अवसर है। जो नौकरी आएगी, वह यहीं के युवाओं को तो मिलेगी। उसे अपने गांव-घर में ही रोजगार मिलेगा। फैक्ट्री के लिए रॉ मटेरियल भी लेंगे। किसान, मजदूर, मटेरियल, ईंट, बालू, सरिया सब यहीं से मिलेगा तो कोई बाहर क्यों जाएगा। यूपी काफी समृद्धशाली है। उद्योग के लिए ऐंकर यूनिट यहीं स्थापित होनी है।

2017 के पहले ढाई हजार और अब 15 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहा मुरादाबाद

सीएम ने कहा कि हमारे पास एमएसएमई का सबसे बड़ा आधार भी है। हमने पहले ही ओडीओपी के जरिए परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए होमवर्क किया है। 2017 के पहले यह सब दम तोड़ रहे थे। मुरादाबाद में किसी तरह दो-ढाई हजार करोड़ का एक्सपोर्ट हो पा रहा था। हमने ब्रास आइटम को जब ओडीओपी से जोड़ा। कोयला-कैरोसीन से अलग कर बिजली की आपूर्ति की तो 15 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट अकेले मुरादाबाद कर रहा है। भदोही का कालीन दम तोड़ चुका था। हैंडलूम-पावरलूम वाले कारीगर बेरोजगार की तरह घूम रहे थे। लोग कहते थे कि न टेक्नोलॉजी है, न इंटरनेशनल मार्केट में कंप्टीशन में आ सकते हैं। हमने टेक्नोल़ॉजी डिजाइन, मार्केट और एक्सपोर्ट सब्सिडी भी दी। आज वहां से 6 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट हो रहा। हर जनपद के एक-एक उत्पाद को प्रमोट किया। इसके जरिए 1.61 करोड़ नौजवानों को रोजगार से जोड़ा।

यूपी की बेरोजगारी दर लगभग 3 फीसदी रह गई

सीएम ने कहा कि हमने 60 लाख उद्यमियों को पीएम मुद्रा योजना व सीएम युवा स्वरोजगार योजना से सीधे बैंकों से जोड़ा। पैसा यूपी का है तो यह यहीं के उद्यमियों को दो। सीएमआई रिपोर्ट प्रस्तुत करता है तो पता चलता है कि 2017 से पहले बेरोजगारी दर 19 फीसदी थी, आज लगभग 3 फीसदी रह गई। यूपी के हर तबके को लाभ मिलेगा।

कानपुर देहात की घटना दुखद, दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

सीएम ने कहा कि कानपुर देहात जैसी घटना दुखद है। हमारी एसआईटी काम कर रही। मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए गए हैं। यह संवेदनशील मामला है, रिपोर्ट आने पर दूध का दूध-पानी का पानी कर देंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!