ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृतभारती अवधप्रांत की प्रांतगण गौष्ठी सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई उपजिलाधिकारी मधुबन अशोक कुमार के द्वारा एक दर्जन से अधिक प्रिंटिंग प्रेस का किया औचक निरीक्षण शिवसेना प्रमुख की आमरण अनशन मे बिगड़ी हालत, आत्मदाह की दी धमकी सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया लखनऊ को मिली नौसेना के शौर्य की नई पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा भाजपा का घर-घर फ़ॉर्म-6 अभियान तेज, मतदाता सूची सशक्त करने की दिशा में सतत प्रयास <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> संस्कृतभारती अवधप्रांत की प्रांतगण गौष्ठी सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई उपजिलाधिकारी मधुबन अशोक कुमार के द्वारा एक दर्जन से अधिक प्रिंटिंग प्रेस का किया औचक निरीक्षण शिवसेना प्रमुख की आमरण अनशन मे बिगड़ी हालत, आत्मदाह की दी धमकी सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया लखनऊ को मिली नौसेना के शौर्य की नई पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा भाजपा का घर-घर फ़ॉर्म-6 अभियान तेज, मतदाता सूची सशक्त करने की दिशा में सतत प्रयास <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em>
मध्य प्रदेश English

नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का कहर और व्यवस्था की नाकामी

D

Dainik India News

30 views
नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का कहर और व्यवस्था की नाकामी

दैनिक इंडिया न्यूज़ इंदौर। इंदौर की सड़कों पर सोमवार की शाम हुआ हादसा पूरे प्रदेश के लिए गहरी चिंता का विषय है। कालानी नगर से बड़ा गणपति चौराहे तक दो किलोमीटर के सफर में नशे में धुत एक ट्रक चालक ने महज दस मिनट में 15 से अधिक लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। करीब 20 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बड़ा गणपति चौराहे पर ट्रक में आग लगने से दहशत और बढ़ गई। यह घटना न केवल एक ड्राइवर की लापरवाही का परिणाम है, बल्कि हमारी परिवहन और ट्रैफिक व्यवस्था की घोर विफलता का प्रमाण भी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सड़क पर शाम साढ़े सात बजे भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है, वहां ट्रक कैसे घुसा? पुलिस चौकी पर रोके जाने के बावजूद चालक बच निकलने में कैसे सफल हो गया और पूरे डेढ़ किलोमीटर तक मौत का पहिया घूमता रहा? यह स्पष्ट करता है कि हमारी कानून-व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है। समय रहते प्रभावी रोकथाम की गई होती तो निर्दोष नागरिकों को अपनी जान से हाथ न धोना पड़ता।

शराब पीकर गाड़ी चलाना देशभर में बढ़ती समस्या है। आए दिन नशे में धुत चालकों की वजह से सड़कें खून से लाल होती रहती हैं। इंदौर की घटना ने फिर साबित कर दिया कि ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान केवल दिखावा बनकर रह गए हैं। परिवहन अधिकारियों और पुलिस को चाहिए कि औपचारिक जांच से आगे बढ़कर नियमित रूप से ब्लड अल्कोहल लेवल की जांच करें। जब तक जांच को कठोर और निरंतर प्रक्रिया नहीं बनाया जाएगा, तब तक निर्दोष लोग इसी तरह मौत का शिकार होते रहेंगे।

अब समय आ गया है कि शराब पीकर वाहन चलाने को सामान्य यातायात अपराध न मानकर हत्या के प्रयास जैसी श्रेणी में रखा जाए। जुर्माना और लाइसेंस निलंबन जैसी सज़ाएं इस समस्या की गंभीरता के मुकाबले बहुत हल्की हैं। जब तक दोषियों को कठोरतम सजा नहीं मिलेगी, तब तक वे बिना डर के सड़कों पर मौत का तांडव मचाते रहेंगे। यह केवल एक कानूनी नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है कि ऐसे मामलों पर सरकार सख्त और उदाहरण प्रस्तुत करने वाला कानून बनाए।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, लेकिन जनता अब संवेदना से आगे ठोस कार्रवाई की अपेक्षा कर रही है। जनता की मांग है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों पर हत्या जैसा मुकदमा दर्ज किया जाए, शहरों में निरंतर अल्कोहल जांच अभियान चलाया जाए, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को न्याय और मुआवजा दोनों मिले। जब तक यह अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी, तब तक ऐसे हादसे केवल प्रशासन की लापरवाही और कानून की कमजोरी को उजागर करते रहेंगे।

इंदौर की घटना ने एक बार फिर हमारी सड़कों की असुरक्षा को सामने ला दिया है। सवाल यह है कि क्या इस बार सरकार जागेगी या फिर हमेशा की तरह दुख प्रकट कर चुप बैठ जाएगी? यदि अब भी कठोर कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और भयावह रूप में सामने आएंगी और निर्दोष नागरिक इसी तरह मौत के मुंह में धकेल दिए जाएंगे। सड़क पर उतरने वाला हर व्यक्ति सुरक्षा का हकदार है और यह तभी संभव है जब सरकार संवेदना से आगे बढ़कर कठोर कानून और सख्त अमल सुनिश्चित करे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!