ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम के बीच विवाद वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा जी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर संघ शताब्दी वर्ष में संस्कार भारती का वैचारिक-सांस्कृतिक उद्घोष जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम के बीच विवाद वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा जी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 6 लोगों को किया जिला बदर संघ शताब्दी वर्ष में संस्कार भारती का वैचारिक-सांस्कृतिक उद्घोष जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

D

Dainik India News

182 views
ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभावना के त्रिवेणी संगम के रूप में प्रतिष्ठित वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में विगत दिवस ज्ञान, विद्या एवं संस्कृति की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में विधिवत पूजन-अर्चन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि तथा हवन की पवित्र सुगंध से संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक चेतना से आलोकित हो उठा।

Article image
Article image
Article image

इस गौरवपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता कर भारतीय सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन, हवन, देवी अर्चना एवं मंगलाचरण का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया।

Article image

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने संस्थान के अध्यक्ष गुलाब सिंह तथा समस्त फैकल्टी की उपस्थिति में लगभग पाँच घंटे तक विविध धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए माँ सरस्वती की विशेष आराधना, वैदिक हवन एवं पूजन-अर्चन संपन्न कराया। उनके नेतृत्व में संपन्न हुए अनुष्ठानों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा एवं सांस्कृतिक वैभव प्रदान किया।

Article image

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया गया। आधुनिक संसाधनों, उत्कृष्ट संरचना एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन का उद्घाटन जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं शुभ मंगल ध्वनियों के मध्य संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह ने संस्थान की प्रगतिशील शैक्षणिक दृष्टि एवं संस्कारित राष्ट्रनिर्माण की प्रतिबद्धता को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की।

Article image

समारोह के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने माँ सरस्वती से राष्ट्रहित, ज्ञान-विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए संस्थान को शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा का आदर्श केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!