ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से मिली नई पहचान अन्तःदीप्ति का महामंत्र — मनोविजय और आत्मोत्कर्ष का दार्शनिक विस्तार 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती सुनिश्चित की जाए:सीएम योगी धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर महाकुंभ-2025: संतों के मार्गदर्शन में होगा सनातन समाज का उत्कर्ष ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी  कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत माँ पाटेश्वरी धाम में बस स्टेशन कीस्थापना के सम्बन्ध में यथाशीघ्र कार्यवाही की जाए:सीएम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से मिली नई पहचान अन्तःदीप्ति का महामंत्र — मनोविजय और आत्मोत्कर्ष का दार्शनिक विस्तार 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती सुनिश्चित की जाए:सीएम योगी धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर महाकुंभ-2025: संतों के मार्गदर्शन में होगा सनातन समाज का उत्कर्ष ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी  कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत माँ पाटेश्वरी धाम में बस स्टेशन कीस्थापना के सम्बन्ध में यथाशीघ्र कार्यवाही की जाए:सीएम
ताज़ा खबर English

जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल बर्खास्त

D

Dainik India News

11461 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित युवती के आत्मदाह के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को इस प्रकरण में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला अपराध के गंभीर और संवेदनशील मामले में लापरवाही, मनमानी व अदूरदर्शिता के दोषी पाए गए वाराणसी में तैनात रहे निलंबित डिप्टी एसपी अमरेश कुमार सिंह बघेल को बर्खास्त कर दिया गया है। बीते दिनों उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में वह निलंबित भी चल रहे थे।वाराणसी के भेलूपुर सीओ रहे अमेरश सिंह बघेल को 30 दिसंबर, 2020 को निलंबित किया गया था। निलंबित सीओ अमरेश सिंह ने प्रयागराज स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में अतुल राय के पक्ष में गवाही भी दी थी। जिसके बाद 29 सितंबर की रात वाराणसी पुलिस ने अमरेश सिंह को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अमरेश सिंह को पीड़ित युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल भेजा दिया था। एक अक्तूबर को बघेल को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।तत्कालीन सीओ अमरेश पर घोसी के बसपा सांसद अतुल राय को दुष्कर्म के मामले में मदद पहुंचाने का गंभीर आरोप था। वर्ष 2020 में सीओ भेलूपुर के पद पर तैनात अमरेश सिंह ने अतुल राय के पिता भरत सिंह की ओर से दिए गए शिकायती पत्र की जांच की थी और अपनी जांच आख्या में स्वतंत्र साक्षियों के बयान व एक आडियो रिकार्डिंग के आधार पर पीडि़त युवती व अन्य के विरुद्ध अतुल राय को झूठे मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र रचने की बात कही थी। जबकि दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपित अतुल राय के विरुद्ध कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी थी। शासन ने सीओ के विरुद्ध विभागीय जांच आइजी प्रयागाराज रेंज को सौंपी थी। जांच में मामला कोर्ट में होने के बावजूद सीओ के इस तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने को उनकी लापरवाही व मनमानी माना गया।निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल की गिरफ्तारी के बाद शासन ने वाराणसी तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), नगर विकास चंद्र त्रिपाठी को निलंबित किया था। विकास त्रिपाठी को एसआइटी ने पीड़ित युवती व उसके पैरोकार युवक की ओर से की गई शिकायतों की जांच में शिथिलता का दोषी पाया था। इससे पहले जांच टीम की अंतरिम रिपोर्ट पर बीते दिनों पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर व सांसद अतुल राय के विरुद्ध लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में पीड़ित युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई थी। लखनऊ पुलिस ने आरोपित अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!