ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
विहिप अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक संपन्न गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश #HarGharTiranga अभियान में जुड़ें और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता की शपथ लें-मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा बच्चे ने ग्राहक के थैले से उड़ाए ढाई लाख खेलेगा भारत- बढ़ेगा भारत, खेलो और स्वस्थ रहो-देश होगा उन्नत- जितेन्द्र प्रताप सिंह उन्नाव रेप केस में बड़ा फैसला, दोषियों को मिली फांसी रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर फब्तियां कसने/अश्लील हरकत करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार विहिप अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक संपन्न गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश #HarGharTiranga अभियान में जुड़ें और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता की शपथ लें-मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा बच्चे ने ग्राहक के थैले से उड़ाए ढाई लाख खेलेगा भारत- बढ़ेगा भारत, खेलो और स्वस्थ रहो-देश होगा उन्नत- जितेन्द्र प्रताप सिंह उन्नाव रेप केस में बड़ा फैसला, दोषियों को मिली फांसी रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर फब्तियां कसने/अश्लील हरकत करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार English

ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी 

D

Dainik India News

19 views
ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी 

यूपीजीआईएस के वशिष्ठ हैंगर-4 में 'ओडीओपीः एमपॉवरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्रीज इन यूपी' विषयक सत्र को किया संबोधित

केंद्रीय मंत्री ने कहा-  आज का दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित, उनका चिंतन था कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जब तक विकास न हो जाये, तब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता 

प्रदेश सरकार के मंत्री बोले- प्रधानमंत्री खुद कर रहे ओडीओपी की ब्रांडिंग

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 11 फऱवरीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, बल्कि हम सशक्त भारत भी बना रहे हैं। ओडीओपी अपने आप में इसलिए भी अनोखा है, क्योंकि आज का दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित है। उनका चिंतन यही है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जब तक विकास न हो जाये, तब तक विकास का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। ओडीओपी का यह प्रयास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का सराहनीय प्रकल्प है। 

केंद्रीय मंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन वशिष्ठ हॉल-4 में 'ओडीओपीः एमपॉवरिंग ट्रेडिनशनल इंडस्ट्रीज इन' यूपी सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2018 से शुरू हुई चंद वर्षों की इस यात्रा ने 80 हजार से अधिक लोगों को ट्रेंड किया, यह बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए यूपी सरकार की सराहना करती हूं। वाराणसी, आगरा, लखनऊ की चिकनकारी समेत सभी जिलों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना बेहतर प्रयास है। 

डिबेट व चर्चा की यह प्रक्रिया नए भारत के निर्माण की नींव

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह केवल उत्तर प्रदेश ही है, जो कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का प्रबंध कर सकता है। एक तरफ लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट में जहां ग्लोबल लीडर्स हैं तो वहीं आगरा में जी-20 से जुड़े लोग हिंदुस्तान की उपलब्धियों से सीख रहे हैं। डिबेट व चर्चा की यह प्रक्रिया नए भारत के निर्माण की नींव है। स्मृति ईरानी ने कहा कि ओडीओपी क्या दर्शाता है, कुछ के लिए यह कॉमर्स का माध्यम हो सकता है, कई के लिए यह उद्यम का माध्यम है और जो कौशल की दुनिया में हैं, उनके लिए यह प्रतिभाओं को आकर्षित करने का माध्यम है। हालांकि यदि आप किसी नागरिक से पूछते हैं कि वे ओडीओपी को शासन के एजेंडे के रूप में कैसे देखते हैं तो यह एक एजेंडा है, जो अंतिम छोर तक कॉमर्स के लाभों को पहुंचाने में मदद करता है। केंद्रीय मंत्री ने ओडीओपी से जुड़ी सफलता की कहानियों के संग्रह व ओडीओपी कैटलॉग का विमोचन भी किया।  

पीएम भी कर रहे ओडीओपी की ब्रांडिंगः सचान 

प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, हथकरघा व वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री भी ओडीओपी की ब्रांडिंग कर रहे हैं। वहीं यूपी में सड़क, जल व वायु मार्ग की स्थिति समृद्ध होने से एमएसएमई क्षेत्र भी समृद्ध हुआ है। इसकी बदौलत रोजगार के अवसर भी सृजित हुए। 2018 में यूपी ने ओडीओपी की शुरूआत की और आज पूरे देश व दुनिया में यूपी से इसकी पहचान हुई है। ओडीओपी को बढ़ाने के लिए कई रोजगार परक योजना भी चला रहे हैं। एक जिला, एक उत्पाद योजना को लागू करने के साथ ही सभी 75 जिलों के उत्पादों को विकसित करने के लिए तमाम कार्यक्रम भी चल रहे हैं।

इस अवसर पर शोभित माथुर, पार्टनर, अफ्रीका इंडिया मिडिल ईस्ट (एआईएम) कंसल्टिंग,  ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) के एमडी व सीईओ थंपी कोसी, फ्लिपकार्ट ग्रुप गवर्नमेंट रिलेशन्स के वाइस प्रेसिडेंट धीरज कपूर, लुलू ग्रुप इंटनेशनल के चेयरमैन एंड प्रबंध निदेशक युसूफ अली एमए आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) पर लघु फिल्म और ओडीओपी से जुड़े उत्पादकों के सफलता की कहानी पर फिल्म दिखाई गई। इस सत्र में आगंतुकों ने भी विचार रखे। अंत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिरोजाबाद का ओडीओपी प्रोडक्ट प्रदान किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!