ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय हलवाई संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मऊ अंजनी कुमार मोदनवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त आज खुलेगा माँ दुर्गा का भव्य पट-हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. प्रधानमंत्री आगामी 25 अक्टूबर को जनपद सिद्धार्थनगर से प्रदेश के 07 नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल राष्ट्रीय हलवाई संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मऊ अंजनी कुमार मोदनवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त आज खुलेगा माँ दुर्गा का भव्य पट-हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. प्रधानमंत्री आगामी 25 अक्टूबर को जनपद सिद्धार्थनगर से प्रदेश के 07 नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल
Uncategorized English

महाकुंभ-2025: संतों के मार्गदर्शन में होगा सनातन समाज का उत्कर्ष

D

Dainik India News

22 views
महाकुंभ-2025: संतों के मार्गदर्शन में होगा सनातन समाज का उत्कर्ष

संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया सनातन धर्मध्वज के रक्षक

दैनिक इंडिया न्यूज़,प्रयागराज। महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर संगम तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संत समाज के बीच एक विशेष संवाद का आयोजन हुआ। इस संवाद में सभी 13 अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के साधु-संतों और आचार्यों ने हिस्सा लिया। संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सनातन धर्मध्वज का रक्षक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सनातन समाज गौरवान्वित हो रहा है।

संतों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में साधु-संतों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें लिपिबद्ध किया। संत समाज ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं देख कर यह स्पष्ट है कि महाकुंभ-2025, कुंभ-2019 से भी अधिक भव्य और दिव्य होगा।

संतों ने भूमि आवंटन, शिविरों की लोकेशन, धूल, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और घाटों के नामकरण जैसे मुद्दों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने इन सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज अयोध्या, वाराणसी और ब्रजधाम का नया स्वरूप विश्वभर में सनातन संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ-2025 की भव्यता और सफलता के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में ही सनातन समाज का उत्थान संभव है। मुख्यमंत्री ने सभी से महाकुंभ के आयोजन में योगदान देने की अपील की ताकि यह महाकुंभ वैश्विक शांति और सनातन संस्कृति का संदेश दे सके।

अखाड़ों और संत परंपराओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ-2025 का आयोजन पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाएगा। संत समाज ने महाकुंभ के सफल आयोजन में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!