ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे:सीएम योगी दंड:विकास खण्ड महसी के बोरिंग टेक्नीशियन हुए निलम्बित मातृ शक्ति प्रधानमंत्री जन औषध केन्द्र को लोकप्रिय बनाए जाने की सूत्रधार- जे पी सिंह सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री हरदोई में भीषण सडक हादसा,एक बच्ची समेत पांच की मौत आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन पंकज सिंह ने ‘बजट चौपाल’ में विकसित भारत के संकल्प का किया उद्‍घोष प्रधानमंत्री कल 03 जून को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे:सीएम योगी दंड:विकास खण्ड महसी के बोरिंग टेक्नीशियन हुए निलम्बित मातृ शक्ति प्रधानमंत्री जन औषध केन्द्र को लोकप्रिय बनाए जाने की सूत्रधार- जे पी सिंह सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: मुख्यमंत्री हरदोई में भीषण सडक हादसा,एक बच्ची समेत पांच की मौत आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन पंकज सिंह ने ‘बजट चौपाल’ में विकसित भारत के संकल्प का किया उद्‍घोष प्रधानमंत्री कल 03 जून को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

22 views

जनपद में पर्यटन के विकास हेतु प्रस्तुत प्रस्तावो का समिति ने किया अनुमोदन

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने जनपद के कई प्रमुख पौराणिक एवं प्रमुख स्थलों को पर्यटन के दृष्टिगत विकसित करने हेतु प्रस्तावो को प्रस्तुत किया। इन प्रस्तावों में प्रमुख रूप से दोहरीघाट बाजार से आजमगढ़ रोड पर स्थित गौरी शंकर घाट स्थल पर घाट का निर्माण, शहर स्थित रोज गार्डन में फाउंटेन रिनोवेशन व लेजर लाइट शो की योजना, रानीपुर ब्लाक स्थित देइया तामा मंदिर का सुंदरीकरण, कोपागंज ब्लाक के बारह दुबरिया शिव मंदिर का पर्यटन विकास, तमसा नदी के किनारे ढेकुलिया घाट शिव मंदिर के आसपास पर्यटन विकास एवं रिवरफ्रंट का निर्माण, घोसी में स्थित सीता कुंड धाम स्थल पर घाटों का विकास कार्य आदि है। प्रस्तुत प्रस्तावों पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने विस्तृत चर्चा उपरांत शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूर्ण करने पर उनका अनुमोदन किया। इसके अलावा पकड़ी ताल स्थल पर वोटिंग एक्टिविटीज एवम् अन्य वाटर स्पोर्ट्स आदि कराए जाने के दृष्टिगत घाट का निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने इस संबंध में राजस्व विभाग से रिपोर्ट लेकर ही प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को जनपद में पर्यटन के विकास के दृष्टिगत निर्धारित मानकों को पूर्ण करने वाले अन्य पौराणिक एवं प्रमुख स्थलों का चयन कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, डी.एफ.ओ.,बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!