ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
सहायक शिक्षक भर्ती मामला, 1090 पर कैंडिल मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर बरसीं लाठियां लाठियां लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों की निरन्तरता कायम सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी रेप के मुकदमें में ब्लैकमेल करने वाले गैंग को दिया बड़ा झटका हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो लोग गिरफ्तार   चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी&nbsp; <em>द्विदिवसीय WDA</em> - <em>उप-मुख्यमंत्री ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन</em> होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल सहायक शिक्षक भर्ती मामला, 1090 पर कैंडिल मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर बरसीं लाठियां लाठियां लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों की निरन्तरता कायम सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी रेप के मुकदमें में ब्लैकमेल करने वाले गैंग को दिया बड़ा झटका हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो लोग गिरफ्तार   चौकी प्रभारी समेत नौ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा ओडीओपी कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं, सशक्त भारत बना रहे हैंः स्मृति ईरानी&nbsp; <em>द्विदिवसीय WDA</em> - <em>उप-मुख्यमंत्री ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन</em> होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

5436 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

अनुपस्थित ए.डी.ओ.पंचायतों का 1 दिन का वेतन बाधित करने के दिए निर्देश

सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर ए.डी.ओ.पंचायतों से वसूली के निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विकासखंड घोसी, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा एवं परदहां के ए.डी.ओ.पंचायतो के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने उनका 1 दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
सामुदायिक शौचालय की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त ए.डी.ओ. पंचायतों को नियमित रूप से सामुदायिक शौचालय खोलने के निर्देश दिए।सामुदायिक शौचालयों के बंद होने की स्थिति में ए.डी.ओ. पंचायतों से वसूली करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। व्यक्तिगत शौचालय की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ए.डी.ओ. पंचायत दोहरीघाट को कल तक 50 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जनपद में पंचायत भवनों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया की 310 के लक्ष्य के सापेक्ष 294 पंचायत भवन पूर्ण हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी पूर्ण पंचायत भवनों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाएं, कर्मचारियों के बैठने की स्थिति एवं ग्रामीण स्तर के अभिलेखों के रख रखाव की स्थिति की जांच रिपोर्ट 10 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों पर कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों के सभी पैरामीटर्स पर संतोषजनक स्थिति ना होने पर 1 महीने के अंदर उसे ठीक करने की कड़ी चेतावनी सभी ए.डी.ओ. पंचायतों को दिए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की चर्चा के दौरान जनपद में 24 ग्राम पंचायतों में से 19 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी एवं ए.डी.ओ. पंचायतों को इनका नियमित निरीक्षण कर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों के गांव में कार्य करने की स्थिति, उनकी उपस्थिति की नियमित जांच करने के साथ ही उनके सर्विस बुक, जी.पी.एफ. पासबुक आदि को अपडेट रखने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, एडीओ पंचायत बदराव, दोहरीघाट, रानीपुर एवं कोपागंज उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!