ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
पवन सिंह चौहान व निर्मला सिंह चौहान को वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं – जितेंद्र प्रताप सिंह Mangalam Grand: The Finest Hotel in Lucknow मुख्यमंत्री के फर्जी ओ0एस0डी0 नें किया फोन , जिलाधिकारी मऊ पर अवैध काम कराने हेतु बनाया दबावजिलाधिकारी नें दर्ज कराया एफ० आई ० आर० ब्रह्मोस और भारत डायनमिक्स की परियोजनाओं का शुभारंभ: उत्तर प्रदेश में सैन्य शक्ति को मिलेगा नया बल सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे भाजपा लखनऊ महानगर में ‘वार्ड चलो अभियान’ का प्रभावशाली शुभारंभ, जनसंवाद से संगठन को मिली नई गति सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श विजयदशमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में सीएम योगी का देश को सम्बोधन पवन सिंह चौहान व निर्मला सिंह चौहान को वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं – जितेंद्र प्रताप सिंह Mangalam Grand: The Finest Hotel in Lucknow मुख्यमंत्री के फर्जी ओ0एस0डी0 नें किया फोन , जिलाधिकारी मऊ पर अवैध काम कराने हेतु बनाया दबावजिलाधिकारी नें दर्ज कराया एफ० आई ० आर० ब्रह्मोस और भारत डायनमिक्स की परियोजनाओं का शुभारंभ: उत्तर प्रदेश में सैन्य शक्ति को मिलेगा नया बल सहारा हॉस्पिटल में प्रदर्शनी के जरिए बताए गए मोटा अनाज के फायदे भाजपा लखनऊ महानगर में ‘वार्ड चलो अभियान’ का प्रभावशाली शुभारंभ, जनसंवाद से संगठन को मिली नई गति सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श विजयदशमी के पावन पर्व पर आयोजित समारोह में सीएम योगी का देश को सम्बोधन
उत्तर प्रदेश English

होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल

D

Dainik India News

5738 views
होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। राजधानी लखनऊ में होली के महापर्व पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें आम जनमानस से लेकर शहर के गणमान्य व्यक्तियों तक की उपस्थिति ने इस पर्व को और भी विशेष बना दिया। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास पर आयोजित इस उत्सव में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक योगेश शुक्ला, पूर्व महापौर संजुक्ता भाटिया, विधायक रामचंद्र प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित टंडन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से वीरेंद्र भाटिया, महासमिति से विनय पांडे, नगर पार्षदगण समेत समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर लोक संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगों के उत्साह से उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है। यह उत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है, हमारे संस्कारों को सुदृढ़ करता है और समरसता का संदेश देता है।" उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें यही सिखाता है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, सत्य की सदा विजय होती है, ठीक वैसे ही जैसे हिरण्यकशिपु के अत्याचार का अंत हुआ और भगवान प्रह्लाद की भक्ति की जीत हुई।

महापौर ने आगे कहा, "होली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संस्कृत राष्ट्र की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। हमारे ऋषि-मुनियों ने जिन परंपराओं की नींव रखी, वे हमारी आत्मा में बसती हैं। यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जो प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव को सर्वोपरि रखती है।"

उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगर में इस पर्व की अलग ही महिमा है। यहाँ की गलियों में गूंजती फाग, अबीर-गुलाल से सजीं चौक और अमीनाबाद की गलियां, ठाकुरद्वारे में गूंजते होली के पद—यह सब हमारी परंपरा की जीवंत झलक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस अवसर पर हम अपने आसपास के लोगों के साथ प्रेम बांटें, आपसी मतभेद भुलाकर समरसता के रंगों में रंग जाएं।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कहा, "होली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सनातन चेतना को जाग्रत करने का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि धर्म की रक्षा और सत्य की स्थापना के लिए हर युग में जागरूक रहना आवश्यक है।"

कार्यक्रम में पारंपरिक होली गायन, गुलाल-अबीर की वर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगरवासी इस आयोजन से भावविभोर हो उठे। अंत में महापौर ने सभी नागरिकों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए अगली पीढ़ी को इसका महत्व समझाना चाहिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!