ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 223 जोड़ों ने रचाई नई जिंदगी की शुरुआत मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर को 484.41 दिया तौफा, पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में साइबर सिक्योरिटी सेल का किया गया उद्घाटन झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 223 जोड़ों ने रचाई नई जिंदगी की शुरुआत मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर को 484.41 दिया तौफा, पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में साइबर सिक्योरिटी सेल का किया गया उद्घाटन झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 से बचाव हेतु आहुत की गई बैठक

D

Dainik India News

22 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 से बचाव हेतु आहुत की गई बैठक

  डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

        

जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित कोविड कंट्रोल रूम आई0सी0सी0सी0 में कोविड-19 से बचाव हेतु तैयारियो पर किए जा रहे कार्याें के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 कमाण्ड सेन्टर में लगाए गए कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी ली गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वैक्सीनेशन की स्थिति एवं वर्तमान समय मे कोविड-19 पॉजिटिव मरीजो की जानकारी ली गयी एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका कर्मचारी के कार्य के बारे में जानकारी ली गयी।इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में जहां से भी उससे सम्बन्धित शिकायते आ रही है उसका निस्तारण कराये। समीक्षा बैठक में कोविड सेन्टर में कर्मचारियो की ड्यूटी अच्छे ढंग से नही लगी होने पर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय,जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियो की ड्यूटी प्रति शिफ्ट लगाने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा फोन लाईन के बारे में पूछा गया जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि 13 फोन लाईन जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही सभी फोन लाईन की एक्टिविटी के बारे में जॉच करायी गयी।जिसमें से 13 फोन लाईन में से 04 सही पाये गये जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी फोनलाइन्स को ठीक कराने के सख्त निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कन्टेन्टमेंट जोन का निर्धारण सम्बंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी द्वारा किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिस क्षेत्र में वैक्सिनेशन की प्रगति खराब है ऐसी 100 राशन वितरण की दुकानो का चिन्हांकन किया गया है।ऐसी प्रत्येक दुकानो पर कोविड-19 वैक्सिनेशन की टीम भेजकर वहां पर वैक्सिनेशन अवश्य कराये। इस कार्य हेतु संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी का भी सहयोग ले। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 कन्ट्रोल रूम में जितने कार्मिको की ड्यूटी लगायी गयी है।उनको गुणवत्तापूर्वक ढंग से कार्य करने के निर्देश दिये साथ ही जोनल सेन्टर को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकरी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!