ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह तालिबान सरकार को नहीं मानेगा भारत! विदेश मंत्री बोले- अफगानिस्तान की नई हुकूमत एक व्यवस्था से ज्यादा कुछ नही राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी महिलाओं ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन लखनऊ पूर्वी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना पार्षद राकेश मिश्र ने हाउस टैक्स सुधार शिविर लगाया, नागरिकों को मिली राहत राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री चुने जाने पर व रक्षा मंत्रालय का कार्य प्रभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की अनंत शुभकामनाएं लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह तालिबान सरकार को नहीं मानेगा भारत! विदेश मंत्री बोले- अफगानिस्तान की नई हुकूमत एक व्यवस्था से ज्यादा कुछ नही राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी महिलाओं ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन लखनऊ पूर्वी विधानसभा में व्यापारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना पार्षद राकेश मिश्र ने हाउस टैक्स सुधार शिविर लगाया, नागरिकों को मिली राहत राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री चुने जाने पर व रक्षा मंत्रालय का कार्य प्रभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की अनंत शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश English

चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने पर योगी सरकार का फोकस

D

Dainik India News

20 views
चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने पर योगी सरकार का फोकस

रानीपुर टाइगर रिजर्व में 38 लाख रुपए के धनराशि व्यय से लग्जरी टेंट एरिया, लॉन एरिया तथा पार्किंग के लिए लैंडस्केप जैसी सुविधाओं का होगा विकास

केन बेंच इनस्टॉलेशन के जरिए पर्यटकों को प्राकृतिक छटा निहारने का मिलेगा मौका, इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए निगरानी प्रणाली को किया जाएगा सुदृढ़

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 12 जून। उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के वन्य क्षेत्रों, अभ्यारण्यों व रिजर्व सैंक्चुरीज के विकास के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अब चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म अट्रैक्शन' के तौर पर विकसित करने जा रही है। रानीपुर टाइगर रिजर्व को 'ईको टूरिज्म' का हब बनाने के लिए सीएम योगी की मंशा अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी जिसको क्रियान्वित करते हुए वन विभाग ने परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में पर्यटक सुविधाओं के विकास और बफर जोन रीजन में अन्य अवसंरचनात्मक कार्यों की पूर्ति के लिए 38 लाख रुपए के अनुमानित व्यय से विकास की परियोजनाओं को पूर्ण किए जाने का खाका खींचा गया है। इन प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए कार्यालय उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व/ प्रभागीय अधिकारी, चित्रकूट द्वारा आदेश जारी किया गया है।

कई मायनों में विशिष्ट है रानीपुर टाइगर रिजर्व
230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र प्रसार वाला रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रदेश का चौथा तथा देश का 53वां टाइगर रिजर्व है। यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से मात्र 150 किमी की दूरी पर स्थित है तथा यहां बाघ के अतिरिक्त तेंदुआ, भालू, सांभर, हिरण, चिंकारा समेत तमाम प्रकार के वन्य जीवों व प्रजातियों का बसेरा है। यही कारण है कि योगी सरकार ने इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को पहचानते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी है। पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों का पालन करते हुए इस क्षेत्र का विभिन्न मानकों के अनुरूप विकास किया जा रहा है।

लग्जरी टेंट एरिया समेत तमाम सुविधाओं का होगा विकास

रानीपुर टाइगर रिजर्व में फिलहाल जिन टूरिस्ट सेंट्रिक एमिनिटीज का विकास किया जा रहा है उनमें लग्जरी टेंट एरिया मुख्य है। यहां पर लग्जरी टेंट स्टे एरिया का विकास किया जाएगा जिससे यहां आकर रुकने वाले पर्यटकों को प्रकृति की अनुपम छटा निहारने का मौका मिलेगा। उन्हें जंगल में उत्तम नागरिक सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही लॉन एरिया तथा पार्किंग के लिए लैंडस्केप जैसी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इतना ही नहीं, केन बेंच इनस्टॉलेशन तथा इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए निगरानी प्रणाली को भी सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उक्त कार्यों को पूरा करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसके जरिए विकासकर्ता एजेंसियों के निर्धारण का मार्ग सुनिश्चित हो सकेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!