ब्रेकिंग न्यूज़
छठ महापर्व पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले—मां षष्ठी की कृपा जिस जीवन पर हो जाए, वह धन्य हो जाता है | अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन | भाजपा का डिजिटल किला भीतर से खोखला! फॉलोअर्स की चमक में गुम हो गई संगठन की जमीन | छठ पूजा से पहले घाटों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम, सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्त निर्देश | भूमि विवाद की शिकायतों पर डीएम-एसपी सख्त, मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश | बदलते सियासी समीकरणों के बीच भाजपा की नई तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर | घरानों की सुर-साधना से सजी लखनऊ की सांस्कृतिक संध्या, अश्विनी मोडक के शास्त्रीय गायन ने बांधा समां | छठ महापर्व पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले—मां षष्ठी की कृपा जिस जीवन पर हो जाए, वह धन्य हो जाता है | अवमानना कानून में संशोधन की मांग: न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक आलोचना के अधिकार के बीच संतुलन का सवाल | सात जजों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर सुर्खियों में आए थे जस्टिस कर्णन, अब 71 वर्ष की उम्र में निधन | भाजपा का डिजिटल किला भीतर से खोखला! फॉलोअर्स की चमक में गुम हो गई संगठन की जमीन | छठ पूजा से पहले घाटों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम, सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्त निर्देश | भूमि विवाद की शिकायतों पर डीएम-एसपी सख्त, मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश | बदलते सियासी समीकरणों के बीच भाजपा की नई तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर | घरानों की सुर-साधना से सजी लखनऊ की सांस्कृतिक संध्या, अश्विनी मोडक के शास्त्रीय गायन ने बांधा समां |
हाइलाइट न्यूज़
रामलला के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या से प्रारंभ किया स्वच्छ तीर्थ महाभियान • “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ • चोरी-छिपे घूम रहे जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद मऊ श्री सुरेश पासी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न • 22,000 मेगावॉट सोलर पॉवर उत्पादन का लक्ष्य:मुख्यमंत्री • सर्वदलीय बैठक में दिखी एकजुटता, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राष्ट्रहित सर्वोपरिराजनाथ सिंह फिर साबित हुए 'राजनीति के हनुमान' • सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ • सनातन विरोध विपक्ष का मुख्य एजेंडा: नितिन अग्रवाल • रामलला के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या से प्रारंभ किया स्वच्छ तीर्थ महाभियान • “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ • चोरी-छिपे घूम रहे जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद मऊ श्री सुरेश पासी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न • 22,000 मेगावॉट सोलर पॉवर उत्पादन का लक्ष्य:मुख्यमंत्री • सर्वदलीय बैठक में दिखी एकजुटता, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राष्ट्रहित सर्वोपरिराजनाथ सिंह फिर साबित हुए 'राजनीति के हनुमान' • सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ • सनातन विरोध विपक्ष का मुख्य एजेंडा: नितिन अग्रवाल •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गरीबों को सरल व त्वरित न्याय मिले

D

Dainik India News

• 9446 views
गरीबों को सरल व त्वरित न्याय मिले

हृदय नारायण दीक्षित

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित से आज विधान भवन स्थित टंडन हॉल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अपर सत्र न्यायाधीशों ने भेंट की।
श्री दीक्षित ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे न्यायाधीशों, अपर सत्र न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में न्यायिक व्यवस्था के प्रति जनसामान्य में बहुत ही आस्था का भाव है। वे आज भी न्यायपालिका के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए ईश्वर के रूप में मानते हैं। न्यायिक सेवा के अधिकारियों पर जनता के विश्वास और आस्था को बनाए रखने का अहम दायित्व है।
न्यायपालिका में मामलों के निस्तारण में विलंब होने से जनता को समय से न्याय नहीं मिल पाता। जनता में निराशा की भावना व्याप्त होती है। न्यायालयों में प्रायः बायकाट भी होते रहते हैं। इससे भी न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसमें भी सुधार हेतु न्यायिक अधिकारियों को आगे आना चाहिए।
श्री अध्यक्ष ने कहा कि भारत में विधि के शासन की कल्पना हमारे संविधान में की गयी है और भारत की न्यायपालिका की प्रतिष्ठा की बराबरी दुनिया में कोई देश नहीं कर सकता है। इसलिए न्यायिक अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि सब जगह से थक हारकर व्यक्ति जब न्यायालय की शरण में जाए तो उसे सरल और त्वरित न्याय मिल सके।
प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण के द्वारा अधिकारियों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक का रूपांतरण होता है। लेकिन असली प्रशिक्षण न्यायालय में काम करते हुए वादकारियों के बीच होता है। आप सब गरीब और आमजन को न्याय देकर उनके कल्याण के लिए कार्य करते हैं। श्री अध्यक्ष ने सभी मा0 न्यायाधीशों से इसके प्रति सजग रहने की अपेक्षा की।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति श्री मानवेंद्र सिंह जी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद को सुलभ न्याय अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने न्यायिक सेवा के अधिकारियों से यह अपेक्षा की कि जनता के हित में, जनता की सेवा और न्याय के लिए प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!