ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य |
हाइलाइट न्यूज़
जल निगम की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न श्री जय नारायण मिश्र इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शिशु का मौलिक अधिकार स्तनपान सर्वोत्तम आहार -प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएम योगी ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी ने भारत को नई पहचान दी जल निगम की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न श्री जय नारायण मिश्र इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शिशु का मौलिक अधिकार स्तनपान सर्वोत्तम आहार -प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएम योगी ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी ने भारत को नई पहचान दी
Uncategorized English

कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता

D

Dainik India News

5680 views
कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता

केजीएमयू के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के 38वें स्थापना दिवस पर प्रो. जी.एन. अग्रवाल स्मृति व्याख्यान

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग का 38वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. एम.के. गुप्ता ने प्रतिष्ठित प्रो. जी.एन. अग्रवाल स्मृति व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम में केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ के डीन प्रो. शालीन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में प्रो. एम.के. गुप्ता ने बताया कि भारत में हर साल लगभग 15 लाख नए कैंसर मरीज सामने आते हैं, जिनमें से नौ लाख की मौत हो जाती है। उन्होंने इस उच्च मृत्यु दर के लिए उपचार के संसाधनों की कमी को बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, “बरेली जैसे क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ आना पड़ता है, जो काफी कठिन और समय लेने वाला कार्य है।”

प्रो. गुप्ता ने इसका समाधान सुझाते हुए कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को हर मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की स्थापना को अनिवार्य करना चाहिए। इससे हर जिले में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने घोषणा की कि केजीएमयू के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में जल्द ही लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगाई जाएगी। इससे इलाज का इंतजार कर रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि प्रो. शालीन कुमार ने विभाग से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं और छात्रों को उन्नत शिक्षा के साथ-साथ मधुर व्यवहार सीखने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जिसमें विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इस मौके पर विभाग के कई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले:

संदीप मिश्रा, प्रियंका शर्मा, प्रियंका गौतम, एकता मौर्या, अवधेश कुमार यादव, अमित कुमार, शीबा फातिमा।

POCT सहयोग के लिए: अमित अग्रवाल

कैंप संचालन के लिए: राजेंद्र मौर्या और निर्मल कुमार

छात्रों में: ओमल वाजपेई और आस्था शर्मा

समारोह में बड़ी संख्या में विभाग के संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे, जो कैंसर उपचार और शिक्षा में विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!