ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई करुणा की अविरल धारा: निर्मल हृदय से ही भगवत् साक्षात्कार श्रीनगर एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से कश्मीर को मिलेगा बल पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जागरूकता पदयात्रा लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं फतेहपुर नहर के पुल की टूटी रेलिंग दे रही हादसे को दावत "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई करुणा की अविरल धारा: निर्मल हृदय से ही भगवत् साक्षात्कार श्रीनगर एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से कश्मीर को मिलेगा बल पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जागरूकता पदयात्रा लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं फतेहपुर नहर के पुल की टूटी रेलिंग दे रही हादसे को दावत "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान"
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन

D

Dainik India News

5992 views
सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

-शिविर में भाग लेने आए कई जनपदों से आए दम्पति

-शिविर में पंजीकरण करवाने पर मिला विशेष छूट का लाभ

लखनऊ :

सहारा हॉस्पिटल गोमती नगर में दो दिवसीय नि:शुल्क आईवीएफ शिविर मंगलवार से सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया, इसमें प्रदेश के कई जनपदों से आए दम्पतियों ने अपना पंजीकरण कराया। यह शिविर प्रात: नौ बजे से सायं चार बजे तक लगाया गया।

सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह जी एवं सहारा हॉस्पिटल के डायेक्टर मेडिकल हेल्थ डा. मजहर हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप जलाकर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे माननीय अभिभावक 'सहाराश्री" जी की प्रेरणा से विश्वस्तरीय सेवाएं सहारा हॉस्पिटल में दी जा रही है।

चिकित्सा के हर क्षेत्र में बेहतर सेवाएं दी जाएं, इसी उद्देश्य से आईवीएफ लैब द्वारा भी उत्कृष्ट सेवाएं दी जा रही है। सहारा हॉस्पिटल की आई वी एफ एक्सपर्ट डॉक्टर ऋचा गंगवार ने बताया कि वैसे तो आईवीएफ की एक साइकिल की सफलता दर लगभग 35 से 40 प्रतिशत तक रहती है, क्योंकि सहारा आईवीएफ सेन्टर की लैब विश्वस्तरीय व अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है तथा यहां अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेंड आईवीएफ एक्सपर्ट द्वारा आधुनिक पद्धति से उपचार उपलब्ध करवाया जाता है, इसलिए अच्छे सेंटर का चयन करने से यह सफलता दर 80 प्रतिशत तक तक हो सकती है। इसके साथ ही मरीजों का इलाज गोपनीयता की सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाता है।

साथ ही आईवीएफ विशेषज्ञ डा. गंगवार ने बताया कि शिविर में पंजीकरण कराने वालों को मुफ्त परामर्श, अल्ट्रासाउण्ड और सीमेन एनॉलिसिस की जांच की सुविधा दी गयी । इसके साथ ही आईवीएफ पैकेज में 51 हजार तक की छूट का लाभ भी मिला। उन्होंने बताया कि शिविर में लखनऊ ही नहीं बल्कि बाराबंकी, फैजाबाद, गोरखपुर, बनारस, सीतापुर समेत अन्य कई जनपदों से दम्पत्ति आये और शिविर का लाभ उठाया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रोमिल सेठ ने बताया कि इच्छुक लोग आई वी एफ संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नम्बर 0522-6780001/00002, 6782146 एवं मोबाइल नंबर 7379778827 से प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर्स, प्रशासनिक अधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!