ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • 75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत भाषण एवं वाद - विवाद प्रतियोगिता का किया गया सफल आयोजन • बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई • मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह • जनपद अमेठी में पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का स्वीकृति सम्बन्धी प्रस्ताव मंजूर • गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • 75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत भाषण एवं वाद - विवाद प्रतियोगिता का किया गया सफल आयोजन • बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई • मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह • जनपद अमेठी में पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का स्वीकृति सम्बन्धी प्रस्ताव मंजूर • गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

D

Dainik India News

• 7750 views
जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली बाइपास लिंक रोड को लेकर योगी सरकार ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

-डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास लिंक रोड परियोजना की जमीन के लिए 48.62 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार  नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास व कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास लिंक रोड को लेकर योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत परियोजना में शामिल भूमि को फिर से निर्धारित दर के अंतर की धनराशि के लिए प्रावधान किया गया है। इस क्रम में 48.62 करोड़ रुपए को वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। मालूम हो कि योगी सरकार की मंशा जेवर एयरपोर्ट को वर्ष 2024 के मध्य तक पूरी तरह ऑपरेशनल बनाने की है। ऐसे में, औद्योगिक विकास समितियों व नागरिक उड्डयन विभाग के समन्वय से इन योजनाओं को लगातार रफ्तार दी जा रही है।

3100 रुपए प्रतिवर्ग मीटर तय की गई है दर

जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास लिंक रोड के लिए अब निर्धारित 3100 रुपए प्रति वर्ग मीटर के मुताबिक भूमि मूल्यांकन के अंतर की धनराशि 48.62 करोड़ रुपए की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इस मामले में नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जरूरी कार्रवाइयां सही तरीके से लागू की जाएं। इसके तहत जारी की गई राशि का उपयोग व्यय आवश्यकता के अनुसार नियमानुसार किया जाएगा। निदेशक नागरिक उड्डयन को ये निर्देश दिया गया है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि परियोजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही कार्य कराया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता, मानक व इससे जुड़े फैक्टर्स की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!