ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायकों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हरिहर प्रसाद नगर में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया सीएम योगी ने  कसा तंज : जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं... स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायकों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हरिहर प्रसाद नगर में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया सीएम योगी ने  कसा तंज : जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं... स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज
Uncategorized English

बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई

D

Dainik India News

20 views
बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई

गोपाल कृष्ण त्रिपाठी/डीडी इंडिया उन्नाव

बांगरमऊ उन्नाव। नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । जबकि युवती का इकलौता भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल भाई कानपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है । होनहार बेटी की मौत की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया ।
नगर के मोहल्ला मस्तू टोला निवासी सुरेश राठौर की 26 वर्षीय पुत्री अंशिका उर्फ नीतू की दो बहने पायल और रीतू तथा भाई हर्षित 17 वर्ष कानपुर के कल्याणपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। दो दिन पूर्व अंशिका भी अपने भाई- बहनों के पास कानपुर गई थी । शनिवार सुबह अंशिका अपने भाई हर्षित के साथ बाइक से किताबें खरीदने जनपद कानपुर नगर की परेड बाजार जा रही थी । तभी रास्ते में कल्याणपुर थाने के निकट जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक चालक भाई हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायल हर्षित को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजनो को सूचना देने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । होनहार बेटी की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया । पिता सुरेश और मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुरेश ने बताया कि अंशिका ने बीएड तथा प्राइमरी और जूनियर टेट करने के बाद एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की परीक्षा दी थी । जिसका परिणाम कल (आज) रविवार को आना है। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई हर्षित कक्षा 11 का छात्र है। होनहार युवती की अचानक मौत से मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!