ब्रेकिंग न्यूज़
वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना | जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना | जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कासिमपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल मुकेश अंबानी की रिलायंस को कौड़‍ियों के भाव मिली 5,286 एकड़ जमीन, 2,200 करोड़ के सौदे पर सवाल क्‍यों? छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया जलवा,लोगों का मोहा मन कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कासिमपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल मुकेश अंबानी की रिलायंस को कौड़‍ियों के भाव मिली 5,286 एकड़ जमीन, 2,200 करोड़ के सौदे पर सवाल क्‍यों? छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया जलवा,लोगों का मोहा मन कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार
Uncategorized English

चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी

D

Dainik India News

5315 views
चुनाव खत्म होते ही ढेर होने लगे अपराधी

सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस नीति को अमलीजामा पहनाने में फिर से जुटी यूपी पुलिस

चुनाव बाद यूपी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान हुआ तेज

यूपी पुलिस : इलेक्शन संपन्न, एक्शन शुरू

बैकफुट पर माफिया, 15 दिन में 9 पर कसा शिकंजा, एनकाउंटर में दो ढेर, 96 घायल

प्रशांत सिंह 'प्रिंस' और निलेश राय जैसे दुर्दांत हुए ढेर, माफिया विजय मिश्र को हुई सजा

मेरठ का माफिया विनय त्यागी और कानपुर का पप्पू स्मार्ट पुलिस शिकंजे में

सिपाही गैंग पर कसा शिकंजा, तो मूंछ गिरोह की साढ़े चार करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 20 जून। यूपी में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के साथ ही विभिन्न पर्व-त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने वाली यूपी पुलिस का इकबाल एक बार फिर बुलंदी पर है। अपराध और आपराधियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति को अमलीजामा पहनाने में जुटी यूपी पुलिस की निगाहें अपराधियों के खिलाफ दोबारा टेढ़ी हो चुकी हैं। बीते 15 दिनों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो बदमाशों के खिलाफ चली 79 ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों के पांव एक बार फिर उखड़ने शुरू हो गये हैं। 4 जून से 19 जून के बीच हुए इन मुठभेड़ों में दो दुर्दांत बदमाशों को ढेर किया जा चुका है, जबकि 96 अपराधी घायल हुए हैं। एनकाउंटर के दौरान अबतक 139 बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। हालांकि इन मुठभेड़ों के दौरान सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

माफिया विजय मिश्रा को हुई सजा

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के अनुसार राज्य स्तर के चिह्नित 68 माफिया गैंग के सदस्य और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अबतक विभिन्न माफिया गिरोह के 9 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से तीन की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि 1 के खिलाफ गैंगेस्टर और 2 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा भदोही के माफिया विजय मिश्रा के खिलाफ विचाराधीन अभियोग में न्यायालय में सघन पैरवी करते हुए बीते 13 जून को उसे सजा दिलाई जा चुकी है। वहीं मुजफ्फरनगर का 50 हजार का फरार इनामिया माफिया विनय त्यागी उर्फ टिंकू को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पप्पू स्मार्ट अरेस्ट, प्रशांत और निलेश ढेर
उन्होंने बताया कि कानपुर के सऊद अख्तर गैंग का शातिर अपराधी आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट पर भी 25 हजार का इनाम घोषित था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं अंबेडकरन नगर के अजय सिंह उर्फ सिपाही गैंग के सक्रिय सदस्य उत्कर्ष सिंह को भी एसटीएफ ने दबोच लिया है। उत्कर्ष पर भी 25 हजार का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के कुख्यात माफिया सुशील उर्फ मूंछ की 4.4570 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया गया है, जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में जौनपुर के कुख्यात प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस और मुजफ्फरनगर के दुर्दांत निलेश राय को ढेर किया जा चुका है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!