ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय</strong> राजनीति मे भावों की अभिव्यक्ति के स्तर मे सुधार आवश्यक - जे पी सिंह त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ की विचारधारा को बताया राष्ट्र की धरोहर, मोहन भागवत बोले – भारत की संस्कृति ही हमारी शक्ति सहारा वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न मुख्यमंत्री का निर्देश, डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल <strong>अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय</strong> राजनीति मे भावों की अभिव्यक्ति के स्तर मे सुधार आवश्यक - जे पी सिंह त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री समग्र शिक्षा अभियान की राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ की विचारधारा को बताया राष्ट्र की धरोहर, मोहन भागवत बोले – भारत की संस्कृति ही हमारी शक्ति सहारा वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न मुख्यमंत्री का निर्देश, डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल
उत्तर प्रदेश सरकार English

करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच

D

Dainik India News

25 views
करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।विकास नगर स्थित करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान, गणित, कला, मानविकी, भूगोल एवं वाणिज्य विषयों पर आधारित एक भव्य शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मक सोच को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स ने दर्शकों को न केवल आकर्षित किया, बल्कि भविष्य की संभावनाओं की झलक भी दिखाई।

प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक शबाना खान एवं प्रधानाचार्य बाबी जॉन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजमत अली की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, नवाचार और प्रस्तुति कौशल की सराहना करते हुए विजेता प्रोजेक्ट्स को ₹2000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की, जिससे छात्रों का उत्साह और भी बढ़ गया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे केशव, कृतिका, प्रियंशी, चितिज एवं आशीष ने संयुक्त रूप से तैयार किया। यह प्रोजेक्ट अपनी अवधारणा, प्रस्तुति और सामाजिक संदेश के कारण दर्शकों में चर्चा का विषय बना रहा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा निर्मित ‘थार’ कार मॉडल ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसे हरिओम और अब्दुल्ला ने तैयार कर तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ‘हेलमेट एटीएम’ मॉडल ने सुरक्षा और तकनीक के समन्वय को रेखांकित करते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस प्रदर्शनी की सफलता में विद्यालय की शिक्षिकाओं का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने में नम्रता सक्सेना, शाहीन, साइरा, फराह, प्रतिभा, तबस्सुम, सुनीता, सुमित्रा, आयशा, सीमा एवं अपर्णा की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिनके सहयोग से यह आयोजन एक शैक्षणिक उत्सव के रूप में स्थापित हुआ।

प्रदर्शनी ने यह सिद्ध किया कि करियर कॉन्वेंट कॉलेज न केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित है, बल्कि नवाचार, प्रयोग और व्यावहारिक ज्ञान को भी समान महत्व देता है। यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनके भीतर छिपी वैज्ञानिक चेतना और तकनीकी सोच को मंच प्रदान करने में पूरी तरह सफल रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!