ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ हरियाणा के समालखा में संघ की उच्चस्तरीय बैठक में संगठनात्मक पुनर्रचना पर मंथन, प्रांतीय व्यवस्था के स्थान पर संभागीय संरचना की संभावित तैयारी सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव 948 विरासत वृक्षों को संवारेगी योगी सरकार “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ हरियाणा के समालखा में संघ की उच्चस्तरीय बैठक में संगठनात्मक पुनर्रचना पर मंथन, प्रांतीय व्यवस्था के स्थान पर संभागीय संरचना की संभावित तैयारी सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव 948 विरासत वृक्षों को संवारेगी योगी सरकार “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री
Uncategorized English

अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां

D

Dainik India News

5898 views
अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां

भारत के शत्रुओं और आतंकवाद के समूल नाश की कामना के साथ सम्पन्न हुआ अद्भुत वैदिक अनुष्ठान

हनुमान जी से प्रार्थना — भारत का पराक्रम हो अजेय, राष्ट्र गौरव को मिले वैश्विक पहचान

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में सर्व शत्रु संहारणाय के संकल्प के साथ "शत्रुघ्नताई यज्ञ" का आयोजन अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता, आतंकवाद के समूल नाश और शत्रु शक्तियों के विनाश के लिए जन-चेतना का जागरण था।

यह दिव्य आयोजन महान संत, तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य जी महाराज के सान्निध्य और नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उनके निर्देशन में देशभर से पधारे संतों, वेदाचार्यों और धर्मगुरुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं और यज्ञ को पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न किया।

इस यज्ञ की विशेष जानकारी अंतरराष्ट्रीय धर्माचार्य आचार्य देव मुरारी बापू द्वारा दैनिक इंडिया न्यूज़ को दी गई। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ भारत के विरुद्ध खड़ी होने वाली समस्त विध्वंसक शक्तियों के विनाश और राष्ट्र की रक्षा हेतु आध्यात्मिक ऊर्जा के जागरण का माध्यम है।

यज्ञ में डॉ. देवेशाचार्य सहित अनेक प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति रही। सभी ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी से प्रार्थना की कि भारत सुरक्षित, समृद्ध और धर्मनिष्ठ बने और उसका पराक्रम विश्व पटल पर उज्ज्वल रूप में स्थापित हो।

यज्ञ के सफल समापन के उपरांत राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह ने समस्त संत समुदाय, आयोजकों और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,
"यह यज्ञ मात्र धार्मिक कृत्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना का जागरण है। भारत को आतंकवाद और शत्रु शक्तियों से मुक्त कराने की दिशा में यह एक प्रभावशाली आध्यात्मिक प्रयास है।"

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!