धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़
मऊ। थाना कोपागंज पुलिस द्वारा दिन शुक्रवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 221/22 धारा 419,420,467,468,471, 120बी भादवि में वांछित अभियुक्ता विजयवंती उर्फ माला पत्नी रामनंद मौर्या निवासी शाहपुर थाना कोपागंज मऊ को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। साथ ही साथ थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा अछार रेलवे क्रासिंग के पास से मु0अ0सं0 573/22 धारा 304 भादवि में वांछित अभियुक्त बब्बन चौहान पुत्र स्व0 जगरनाथ निवासी ठकुरमनपुर थाना सरायलखंसी मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
Uncategorized
English
एक अभियुक्ता सहित कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!